नयी दिल्ली। इंटरनेशनल इक्विटी म्यूचुअल फंड भारतीयों को विदेशों में लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में निवेश करने का मौका देते हैं। इन फंड्स का प्रबंधन एक्सपर्ट्स करते हैं, जिनके जरिये आप एप्पल, गूगल और फेसबुक जैसी दुनिया की कुछ सबसे बड़ी कंपनियों के शेयरों में पैसा लगा कर शानदार मुनाफा कमा सकते हैं। इंटरनेशनल म्यूचुअल फंड सीधे विदेशी शेयरों में निवेश करने के अलावा नैस्डैक या एसएंडपी 500 जैसे अमेरिकी शेयर सूचकांकों के माध्यम से भी निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा आप फीडर फंड्स में भी निवेश कर सकते हैं, जो आपका पैसा इंटरनेशनल मार्केट में मौजूद म्यूचुअल फंड में लगायेंगे। साथ ही "फंड ऑफ फंड्स" भी हैं, जो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में म्यूचुअल फंडों की विभिन्न यूनिट्स में निवेश करते हैं। मगर ध्यान रखें कि इंटरनेशनल फंड्स में निवेश से मिलने वाले आपके मुनाफे पर टैक्स लगता है। हम आपको बताते हैं 5 बेस्ट इंटरनेशनल म्यूचुअल फंड के बारे में, जिनमें आपको शानदार मुनाफा कमाने का मौका मिल सकता है।
फ्रैंकलिन इंडिया फीडर फ्रेंकलिन यूएस अपॉर्चुनिटीज फंड
ये फंड अलग-अलग सेक्टर की अमेरिकी कंपनियों में निवेश करता है। इस फंड के पिछले एक साल का रिटर्न 15.92 फीसदी, 3 साल का रिटर्न 21.84 फीसदी और 5 साल का रिटर्न 18.22 फीसदी रहा है। मुनाफा देखें तो पिछले 5 सालों में हर महीने 10000 रुपये निवेश करने वालों ने कुल 6 लाख रुपये का निवेश किया। उन्हें अपनी कुल निवेश राशि पर 3.45 लाख रुपये का मुनाफा मिला है। यानी उनकी 6 लाख रुपये की निवेश राशि 9.45 लाख रुपये की हो गयी है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल यूएस ब्लूचिप इक्विटी फंड
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल यूएस ब्लूचिप इक्विटी फंड अमेरिका में जाने-माने स्टॉक एक्सचेंजों में लिस्टेड कंपनियों के इक्विटी शेयरों और इक्विटी-संबंधित प्रतिभूतियों में निवेश करता है। रिटर्न के मामले में फंड का प्रदर्शन बेहद अच्छा रहा है। इस फंड के निवेशकों को पिछले एक साल में 16.38 फीसदी, 3 साल में 20.96 फीसदी और 5 साल में 17.70 फीसदी रिटर्न मिला है।
इडेलवाइज ग्रेटर चीन इक्विटी ऑफ-शोर फंड
इस फंड में निवेशकों का पैसा ग्रेटर चीन क्षेत्र की कंपनियों में लगाया जाता है। जहां तक रिटर्न का सवाल है तो एक फंड का पिछले एक साल का मुनाफा सबसे अधिक है। इसने पिछले एक साल में 20.14 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं तीन साल में 18.36 फीसदी और 5 सालों में निवेशकों को 16.34 फीसदी रिटर्न मिला है।
डीएसपी यूएस फ्लेक्सिबल इक्विटी फंड
इस फंड में अमेरिकी म्यूचुअल फंड की यूनिट्स के अलावा 5 फीसदी पूँजी डेब्ट और मनी मार्केट इंस्ट्रुमेंट्स में भी निवेश की जा सकती है। इस फंड में एक साल का रिटर्न 12.25 फीसदी, तीन साल का रिटर्न 15.03 फीसदी और 5 साल का रिटर्न 14.21 फीसदी रहा है। ये सभी रिटर्न आंकड़े 23 जनवरी तक के हैं।
पीजीआईएम इंडिया ग्लोबल इक्विटी अपॉर्चुनिटीज फंड
यह फंड मुख्य रूप से उन विदेशी म्यूचुअल फंडों की यूनिट्स में निवेश करता है जो कृषि पर ध्यान केंद्रित करती हैं, या फिर उन सेक्टरों में जिन्हें कृषि सेक्टर की ग्रोथ से फायदा मिलता है। इस फंड में पिछले एक साल में निवेशकों को 16.19 फीसदी, तीन साल में 20.69 फीसदी और 5 सालों में 14.62 फीसदी का रिटर्न मिला है। यानी 10000 रुपये हर महीने निवेश के बाद निवेशकों का मुनाफा एक साल में 19,423 रुपये, तीन साल में 1.27 लाख रुपये और 5 साल में 2.65 लाख रुपये रहा है।
यह भी पढ़ें - 7 बेस्ट म्यूचुअल फंड स्कीम, एक साल में दिया 20 फीसदी तक रिटर्न
More From GoodReturns

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
