Investment Schemes for Daughters: हर पिता को अपनी बेटी की भविष्य को लेकर चिंता होती है। ऐसे में ज्यादातर लोग अपनी बेटियों के लिए शुरू से ही कुछ पैसे सुरक्षित करने लग जाते हैं, जिससे बाद में उनकी शादी को लेकर किसी तरह की दिक्कत ना हो। हालांकि अब बेटी की शादी के साथ ही पढ़ाई का खर्चा भी काफी ज्यादा हो गया है, इसलिए उनके लिए आप एक बेहतर और जबरदस्त फंड तैयार कर सकते हैं। बता दें कि कुछ ऐसी स्कीम्स भी हैं, जिसमें अगर आप निवेश शुरू करते हैं तो जाहिर तौर पर आपकी बेटी एक समय के बाद लाखों रुपए की मालिक हो जाएगी। आज नेशनल गर्ल चाइल्ड डे के अवसर पर हम आपको इन स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें पैसे डालकर आप अपनी बेटी को आर्थिक रूप से सशक्त कर सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें की हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इस दिन का महत्व बेटियों को उनके अधिकारों के लिए जागरूक करने का और उनके साथ हो रहे भेदभाव को दूर करके उन्हें सशक्त बनाने का है। आप अगर अपनी बेटी को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना चाहते हैं, तो भी उसके लिए सही जगह पर इन्वेस्टमेंट करके एक बेहतर फंड क्रिएट कर सकते हैं। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना को केंद्र सरकार के द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के तहत पैसे इन्वेस्ट करने पर आपकी बेटी को जबरदस्त रिटर्न मिलता है। इस योजना के तहत उन सभी बच्चियों के अकाउंट खोले जा सकते हैं जिनकी उम्र 10 साल से कम है। इसमें आपको 15 साल तक इन्वेस्टमेंट करना पड़ता है और 21 साल के बाद यह स्कीम मैच्योर हो जाती है। मैच्योरिटी के बाद इसके पैसे आसानी से निकल जा सकते हैं। इसमें आप डेढ़ लाख रुपए सालाना जमा कर सकते हैं। अगर आप इस योजना में 15 साल तक लगातार 5000 जमा करते हैं, तो 8.2 फ़ीसदी की ब्याज दर से 21 साल बाद 27,70,000 रुपए से ज्यादा की रकम मिलेगी। वहीं अगर हर साल इस स्कीम में डेढ़ लाख रुपए जमा किया जाए तो 69 लाख रुपए तक का रिटर्न भी मिल सकता है।
महिला सम्मान बचत पत्र भी इन्वेस्टमेंट का एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें तो निवेश करने के लिए उम्र की भी कोई बाध्यता नहीं है। इस योजना में लगभग हर उम्र की महिलाएं अपने पैसों का निवेश कर सकती हैं। इस पर 7.5 प्रतिशत तक का ब्याज दिया जाता है। इस योजना के तहत अधिकतम 2 लाख रुपए तक निवेश किया जा सकते हैं। इस स्कीम को मैच्योर होने में 2 साल लगते हैं। अगर आपने इस योजना में 200000 रुपए जमा किए हैं, तो आपको 2 साल बाद 32000 तक का फायदा हो जाता है।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड में महिलाओं के लिए इन्वेस्टमेंट का एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें कोई भी व्यक्ति महिला हो या पुरुष अपने पैसों का निवेश कर सकता है। इस स्कीम में आप अपनी बेटी के नाम से इन्वेस्टमेंट शुरू कर सकते हैं। इस योजना के तहत आपको 7.5 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है। इसमें भी पैसे जमा कर ले की लिमिट 1.5 लाख रुपए तक की है। यह स्कीम 15 साल बाद मेच्योर होती है। इस योजना में अगर हर साल डेढ़ लाख रुपए डाले जाते हैं, तो साल के बाद 7.2 एक फ़ीसदी की ब्याज दर से आपकी बेटी के पास 40,68,200 से ज्यादा की रकम होगी। अगर आप इस योजना को 5 साल के लिए एक्सटेंड करते हैं, तो पैसों की रकम और बढ़ जाती है।
More From GoodReturns

GIFT City क्या है? NRIs के लिए Dollar Investment का आसान तरीका | Benefits, Process & Risks

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Gold Silver Price: किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न, Ajay Kedia से समझिए निवेश की पूरी Strategy!

GPF ब्याज दर 7.1% पर बरकरार: क्या EPF और PPF से बेहतर है आपका निवेश?

ब्रेंट क्रूड $95 के पार: क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होगा बदलाव? जानें ताजा अपडेट

ITR रिफंड के नाम पर हो रही है बड़ी धोखाधड़ी, इन फर्जी मैसेज से रहें सावधान



Click it and Unblock the Notifications