HDFC Share Price News In Hindi: आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि एचडीएफसी बैंक दुनिया का पहला ऐसा बैंक बन गया है, जिसके दो करोड़ ज्यादा क्रेडिट कार्ड मार्केट में हैं। जैसे ही ये बात सामने आई है, वैसे ही एचडीएफसी बैंक के शेयरों में उछाल देखने को मिला है। बताते चलें कि एचडीएफसी के स्टॉक रेड जोन में खुले थे हालांकि इसके बाद इंट्राडे में इसने करीब 1.5 प्रतिशत तक की तेजी हासिल की है। आज प्राइवेट सेक्टर में सबसे बड़ा एचडीएफसी बैंक है। इसने साल 2001 में अपना पहला क्रेडिट कार्ड जारी किया था और 22 सालों के अंदर इसने 2 करोड़ क्रेडिट कार्ड जारी किए हैं। इससे यह ऐसा करने वाला यह पहला बैंक भी बन चुका है। इसके दो करोड़ क्रेडिट कार्ड इस समय सीआईएफ में है।
इस बात का सीधा असर आज बैंक के शेयर पर भी देखने को मिल रहा है। मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक आज एचडीएफसी बैंक के शेयर्स की जमकर खरीदारी हो रही है। रेड जोन में खुलने के बाद इंट्राडे में 1.5 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिली है। वहीं अगर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की बात की जाए तो इसके शेयर में 1.3 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली जिसके बाद यह 1446.20 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं इंट्राडे में इसके शेयर की प्राइस 1448.85 रुपए पहुंच गई। वहीं पिछले कारोबारी दिन की बात करें, तो एचडीएफसी बैंक के शेयर बाजार बंद होने तक 1427.60 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहे थे।

17 साल में जारी किए गए पहले एक करोड़ क्रेडिट कार्ड
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2001 में एचडीएफसी बैंक द्वारा पहला क्रेडिट कार्ड इशू किया गया था। इसके बाद साल 2017 में एचडीएफसी बैंक ने पहली बार एक करोड़ क्रेडिट कार्ड के आंकड़े को पार किया था। हालांकि उसके बाद बैंक की ग्रोथ और क्रेडिट कार्ड जारी करने में बैंक की तेजी जबरदस्त रही और दूसरी बार एक करोड़ का आंकड़ा पार करने में 6 साल 1 महीने का समय लगा।
एचडीएफसी बैंक द्वारा इस जानकारी को 23 जनवरी को एक प्रेस रिलीज के जरिए साझा किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि इस समय एचडीएफसी बैंक का सबसे बड़ा क्रेडिट कार्ड मार्केट है। इसका मार्केट शेयर 28.6 प्रतिशत के आसपास का बताया जा रहा है। रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक एचडीएफसी बैंक ने नवंबर में ही 3.5 लाख क्रेडिट कार्ड जारी किए थे।
एचडीएफसी बैंक द्वारा सिर्फ क्रेडिट कार्ड की संख्या ही नहीं बल्कि उसके एक्सपेंडिचर के बारे में भी बताया गया है। एचडीएफसी बैंक की प्रेस लिरिक्स के मुताबिकहर महीने इसके क्रेडिट कार्ड की स्पेंडिंग रेंज करीब 35 से 40 हजार रुपए है।
एचडीएफसी बैंक में जो दूसरे आंकड़े जारी किए हैं उसके मुताबिक बैंक की कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन और क्रेडिट कार्ड सेमटी पेमेंट बिजनेस की रिटेल असेट्स में आठ फीसदी की हिस्सेदारी रही है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से भी एचडीएफसी बैंक भारत की टॉप कंपनी में शुमार है, जिनका मार्केट कैपीटलाइजेशन सबसे ज्यादा है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
