Mutual Funds Investment Tips: सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी सिप के जरिए म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट करके अच्छी खासी रकम तैयार की जा सकती है। लेकिन इसके लिए आपको पूरी प्लानिंग से और समझदारी के साथ इन्वेस्टमेंट करना होगा तभी आपको इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा मिलेगा। अगर आप कुछ बातों का खास ख्याल रखकर म्युचुअल फंड में पैसे इन्वेस्ट करते हैं, तो आपको ज्यादा फायदा देखने को मिलता है और नुकसान होने के चांस भी काम होते हैं।
आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान रखकर आप, बड़ी आसानी से बड़ा फंड रेडी कर सकते हैं।

इन्वेस्टमेंट से पहले शुरू करें रिसर्च
म्युचुअल फंड में निवेश करने के लिए सबसे पहले आपको इसके बारे में पढ़ने और समझना चाहिए या फिर कई ऑनलाइन वीडियो भी मौजूद होते हैं, जिनसे आपको म्युचुअल फंड के बारे में पता चल जाता है। ऐसे में आपके दिमाग में इनवेस्टमेंट का एक आईडिया पैदा होता है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा कैसे उठाया जा सकता है। हालांकि अगर आप पहली बार इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं तो कभी भी अपने से म्युचुअल फंड लेने की गलती ना करें। हमेशा एक्सपर्ट की सलाह से ही म्युचुअल फंड खरीदें, क्योंकि इसमें मार्केट रिस्क भी शामिल होता है।
इन्वेस्टमेंट का गोल सेट करना भी है जरूरी
अगर आप सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट कर रहे हैं तो आपको अपना गोल सेट कर लेना चाहिए। जैसे आप अगर कर खरीदने वाले हैं तो आपको यह कर कितने साल में खरीदनी है और इस हिसाब से आपको हर महीने कितना निवेश करना चाहिए, जब आप इस तरह की प्लानिंग करके निवेश करते हैं तो, आपको अपना वित्तीय लक्ष्य प्राप्त करने में काफी ज्यादा आसानी हो जाती है।
क्योंकि अगर आप सिप में इन्वेस्ट किया गया पैसा बीच में ही निकाल देते हैं तो आपको काम फायदा मिलता है या नुकसान भी हो सकता है।
लगातार करते रहना होगा इन्वेस्टमेंट
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अगर आपने सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान की शुरुआत की है तो इस बीच में कभी भी बंद नहीं करना चाहिए। कई बार बेहतर रिटर्न की वजह से लोग सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए पैसे इन्वेस्ट करते हैं, लेकिन जब मार्केट डाउन होता है तो वह निवेश करना बंद कर देते हैं। ऐसे में आप कोई भी बड़ा वित्तीय लक्ष्य हासिल नहीं कर सकते हैं।
इसलिए आपने अगर जितने समय तक इन्वेस्टमेंट करने का फैसला किया है, उतने समय तक आपके निवेश करना चाहिए। एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर म्युचुअल फंड्स में लगातार लंबे समय तक निवेश किया जाए तो आपको औसतन 12 प्रतिशत तक का रिटर्न मिलता है, जो 15 प्रतिशत तक भी जा सकता है। अगर आप धैर्य रखकर लगातार इन्वेस्टमेंट करते रहते हैं, तो आप आसानी से अपने वित्तीय लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं।
सावधानीपूर्वक चुनें सिप की रकम
आपकी जानकारी के लिए बता दे की सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए हर महीने दी जाने वाली रकम, को ध्यानपूर्वक चुनना चाहिए। क्योंकि अगर आप कम इन्वेस्टमेंट करते हैं तो आपको ज्यादा फायदा नहीं होगा। वही ज्यादा बड़ी रकम इन्वेस्ट कर देने पर आपके दूसरे खर्च प्रभावित हो सकते हैं और कई बार इमरजेंसी की हालत में आप सिप की किस्त जमा करने से भी चूक सकते हैं। इसलिए आपको एक ऐसी राशि का चुनाव करना चाहिए जिससे आपके फाइनेंशियल कंडीशन पर ज्यादा लोड ना पड़े और जबरदस्त फायदा भी मिले।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications