नई दिल्ली। मुथूट फाइनेंस सुरक्षित रिडेम्बल नॉन कंवर्टेबल डिबेंचर लेकर आई है। इसमें निवेश करने वालों को अच्छा ब्याज का ऑफर दिया जा रहा है। इस डिबेंचर में सबसे अच्छा ब्याज 10 फीसदी तक का मिल रहा है। कंपनी ने बताया है कि अगर कोई इस डिबेंचर में मैच्योरिटी पर पूरा भुगतान लेने का विकल्प लेता है तो उसका पैसा साढ़े साल में दोगुना हो जाएगा। कंपनी ने यह ऑफर 100 करोड़ रुपये जुटाने के लिए लाई है। लेकिन अगर कंपनी चाहे तो 690 करोड़ रुपये और जुटा सकती है। यानी मुथूट फाइनेंस कुल मिलाकर 790 करोड़ रुपये तक जुटा सकती है।

जानिए निवेश के लिए अंतिम तारीख
मुथूट फाइनेंस का यह सुरक्षित रिडेम्बल नॉन कंवर्टेबल डिबेंचर निवेश के लिए खुल चुका है। इसमें 24 दिसंबर 2019 तक निवेश किया जा सकता है। लेकिन अगर कंपनी को पहले ही यह पैसा मिल गया तो वह अंतिम तारीख के पहले भी इसमें पैसा लेना बंद किया जा सकता है। ऐसे में अगर कोई इसमें निवेश का इच्छुक है तो उसे जल्द ही आवेदन करना चाहिए।
क्या मिली है रेटिंग
मुथूट फाइनेंस का यह सुरक्षित रिडेम्बल नॉन कंवर्टेबल डिबेंचर को डबल-ए रेटिंग मिली है। यह निवेश को अच्छी सुरक्षा को दर्शाता है। इकारा ने इसे डबल-ए रेटिंग दी है। वहीं क्रिसिल ने भी इसे डबल-ए रेटिंग दी है।
निवेश में विकल्प
मुथूट फाइनेंस के सुरक्षित रिडेम्बल नॉन कंवर्टेबल डिबेंचर में निवेश में समय को लेकर कई विकल्प मिल रहे हैं। इसमें 24 महीने, 36 महीने और 60 महीने का निवेश का विकल्प दिया जा रहा है। इसके अलावा पैसों को दोगुना करने का भी विकल्प मिल रहा है।
सुरक्षित रिडेम्बल नॉन कंवर्टेबल डिबेंचर में निवेश के फायदे
-एनसीडी में निवेश करने पर स्रोत पर कर कटौती यानी टीडीएस की कटौती नहीं होती है। इसका कारण है कि इसे डीमैट फॉर्म में जारी किया जाता है।
-एनसीडी को जब बेचते हैं तो कैपिटल गेंस पर टैक्स भी कम देना पड़ता है। बैंक डिपॉजिट के मुकाबले इस पर 10 फीसदी की दर से टैक्स लागू होता है।
यह भी पढ़ें : ऐसे पाएं टैक्स फ्री आमदनी, ये हैं 4 विकल्प
More From GoodReturns

अगस्त 2026 में बैंक की लंबी छुट्टियां: क्या आपकी EMI और SIP पर पड़ेगा असर?

10 साल के G-sec की आज नीलामी: FD या म्यूचुअल फंड, निवेश के लिए क्या है बेस्ट?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications