Multibagger Stocks to Buy: मल्टीबैगर स्टॉक उन शेयरों को कहा जाता है, जिनने कुछ ही समय में बहुत अच्छा रिटर्न दिया हो। हम यहां पर ऐसे ही टॉप 5 शेयर के बारे में बता रहे हैं। यह सभी शेयर इंजीनियरिंग कंपनियां हैं, जो 2023 में मल्टीबैगर साबित हुई हैं।
इन कंपनियों ने निवेशकों का पैसा इसी साल में दो गुना से लेकर तीन गुना तक कर दिया है। इन टॉप 5 मल्टीबैगर कंपनियों में से एक तो सरकारी कंपनी भी है। आइये जानते हैं यह टॉप 5 कंपनियों कौन सी हैं और कितना रिटर्न दिया है।
पहले जानिए कि मल्टीबैगर स्टॉक होते क्या हैं
आमतौर पर उन शेयर को मल्टीबैगर स्टॉक कहा जाता है, जो कम समय में ही बहुत अच्छा रिटर्न दे देते हैं। सबसे पहले इस शब्द का प्रयोग पीटर लिंच की किताब 'वन अप ऑन वॉलस्ट्रीट' में किया गया था। तभी से अच्छा रिटर्न देने वाले शेयरों के लिए मल्टीबैगर स्टॉक शब्द का इस्तेमाल हो रहा है।
अगर आप भी मल्टीबैगर स्टॉक खोज कर उसमें निवेश करना चाहते हैं तो इसका भी तरीका है। ऐसी कंपनी की पहचान करें जिस पर लोन कम हो, या न हो। इसके बाद उस कंपनी की आय पर नजर डालें। अगर कंपनी की आय तेजी से बढ़ रही है तो ऐसे कंपनी अच्छी हो सकती है। इसके बाद उस कंपनी की प्रति शेयर कमाई के अनुपात पर नजर डालें। अगर यह अनुपात अच्छा है तो कंपनी को निवेश के लिए छांटा जा सकता है। सबसे जरूरी कि कंपनी को चुनते वक्त यह भी देखें कि वह किस सेक्टर में काम कर रही है। अगर सेक्टर में भविष्य में तेजी से बढ़ने की उम्मीद है, तो यह अच्छा संकेत हो सकता है। अंत में कंपनी के प्रबंधन पर भी नजर डालें। अगर प्रबंधन अच्छा है तो ऐसी कंपनी को निवेश के लिए चुना जा सकता है।

बीएचईएल का शेयर साबित हुआ मल्टीबैगर स्टॉक
- आज का रेट: 180 रुपये
- 1 जनवरी 2023 से लेकर आज तक का रिटर्न 124.12 प्रतिशत का रहा है।
- 1 हफ्ते का रिटर्न 0.51 प्रतिशत का रहा है।
- 1 माह का रिटर्न 37.67 प्रतिशत का रहा है।
- 3 माह का रिटर्न 41.35 प्रतिशत का रहा है।
- 1 साल का रिटर्न 104.73 प्रतिशत का रहा है।
- 3 साल का रिटर्न 393.74 प्रतिशत का रहा है।
पिट्टी इंजीनियरिंग का शेयर साबित हुआ मल्टीबैगर स्टॉक
- आज का रेट: 720 रुपये
- 1 जनवरी 2023 से लेकर आज तक का रिटर्न 122.45 प्रतिशत का रहा है।
- 1 हफ्ते का रिटर्न 1.45 प्रतिशत का रहा है।
- 1 माह का रिटर्न 3.23 प्रतिशत का रहा है।
- 3 माह का रिटर्न 28.97 प्रतिशत का रहा है।
- 1 साल का रिटर्न 116.44 प्रतिशत का रहा है।
- 3 साल का रिटर्न 1370.35 प्रतिशत का रहा है।
यह भी पढ़ें: Child Investment Plan: बच्चों के नाम Mutual Funds खरीदने का तरीका
टेक्नो इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड का शेयर साबित हुआ मल्टीबैगर स्टॉक
- आज का रेट: 750 रुपये
- 1 जनवरी 2023 से लेकर आज तक का रिटर्न 127.31 प्रतिशत का रहा है।
- 1 हफ्ते का रिटर्न 1.87 प्रतिशत का रहा है।
- 1 माह का रिटर्न 22.01 प्रतिशत का रहा है।
- 3 माह का रिटर्न 45.04 प्रतिशत का रहा है।
- 1 साल का रिटर्न 134.30 प्रतिशत का रहा है।
- 3 साल का रिटर्न 236.25 प्रतिशत का रहा है।
पटेल इंजीनियरिंग का शेयर साबित हुआ मल्टीबैगर स्टॉक
- आज का रेट: 66 रुपये
- 1 जनवरी 2023 से लेकर आज तक का रिटर्न 247.23 प्रतिशत का रहा है।
- 1 हफ्ते का रिटर्न 23.92 प्रतिशत का रहा है।
- 1 माह का रिटर्न 38.38 प्रतिशत का रहा है।
- 3 माह का रिटर्न 28.24 प्रतिशत का रहा है।
- 1 साल का रिटर्न 211.85 प्रतिशत का रहा है।
- 3 साल का रिटर्न 354.48 प्रतिशत का रहा है।
जीई टी एंड डी इंडिया लिमिटेड का शेयर साबित हुआ मल्टीबैगर स्टॉक
- आज का रेट: 425 रुपये
- 1 जनवरी 2023 से लेकर आज तक का रिटर्न 266.71 प्रतिशत का रहा है।
- 1 हफ्ते का रिटर्न 0.12 प्रतिशत का रहा है।
- 1 माह का रिटर्न 8.96 प्रतिशत का रहा है।
- 3 माह का रिटर्न 25.59 प्रतिशत का रहा है।
- 1 साल का रिटर्न 238.45 प्रतिशत का रहा है।
- 3 साल का रिटर्न 266.20 प्रतिशत का रहा है।
नोट: यहां पर शेयरों का रिटर्न बताया जा रहा है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications