Child Investment Plans: बच्चों के नाम म्युचुअल फंड में निवेश शुरू करना बहुत ही आसान है। बच्चा चाहे जितने भी साल का हो उसके नाम पर निवेश शुरू किया जा सकता है। बच्चों को अक्सर गिफ्ट में पैसे मिलते हैं, इसके अलावा मां बाप भी चाहते हैं कि उसके ही नाम से बचत शुरू हो। ऐसी बचत के साथ मां बाप का विशेष लगाव होता है, जिसके चलते यह निवेश 18 वर्ष तक भी चलता रहे सकता है। इसके अलावा मां बाप बच्चे के नाम पर कितना भी निवेश कर सकते हैं। अगर मां बाप अपना निवेश 18 वर्ष तक चलाते रहें, तो काफी उम्मीद है कि बच्चा आराम से करोड़पति भी हो सकता है।
बच्चे के लिए सिंगल नाम से ही म्युचुअल फंड में निवेश शुरू किया जा सकता है। ऐसे निवेश में गार्जियन का नाम या कोर्ट की तरफ से नियुक्त गार्जियन अभिभावक के रूप में रहता है।

बच्चे के नाम पर निवेश के लिए दस्तावेजों में बच्चे की उम्र के साथ पिता या कोर्ट से नियुक्त गार्जियन के दस्तावेज लगाने होते हैं। उम्र के लिए बच्चे का बर्थ प्रमाणपत्र होना चाहिए। अगर बच्चे का पासपोर्ट हो तो वह भी मान्य है। यह दस्तावेज म्युचुअल फंड में निवेश शुरू करते वक्त चाहिए हाेते हैं। बाद में अगर इसी फोलियो में और निवेश करना हो तो किसी भी तरह के दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन अगर किसी अन्य कंपनी के म्युचुअल फंड की योजना में निवेश शुरू करना हो तो फिर से यही प्रक्रिया दोहरानी होती है। म्युचुअल फंड में इस निवेश के लिए बच्चे का बैंक खाता भी जोड़ा जा सकता है और गार्जियन का बैंक खाता भी जोड़ा जा सकता है।
म्युचुअल फंड में सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (सिप) काफी चर्चित निवेश का जरिया है। अगर कोई चाहता है कि उसके बच्चे के नाम पर सिप शुरू की जाए तो यह भी संभव है। लेकिन यह सिप केवल बच्चे के 18 साल के होने तक ही चल सकती है।
बच्चे के 18 साल का होने पर एक प्रक्रिया के बाद यह निवेश आम लोगों की तरह बच्चे के नाम पर हो जाएगा। म्युचुअल फंड कंपनियां बच्चे के 18 साल का होने पर इस प्रक्रिया को पूरा करने के दस्तावेज भेजती हैं। लेकिन अगर आप ने यह प्रक्रिया किसी भी कारण से पूरा करने में देर की तो बच्चे के नाम के म्युचुअल फंड निवेश में न तो पैसा जमा किया जा सकेगा न ही उसे निकाला जा सकेगा। 18 साल का होने पर बच्चे के नाम पर म्युचुअल फंड KYC की प्रक्रिया करते हैं। इसमें बच्चे के नाम का बैंक अकाउंट और PAN चाहिए होता है। जिसके बाद यह प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
बच्चे के नाम पर जन्म लेते ही म्युचुअल फंड में 5000 रुपये से निवेश शुरू करना होगा। इस निवेश में हर साल 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी करते जाएं। अगर इस निवेश पर औसतन हर साल 12 फीसदी का रिटर्न मिले, तो 18 साल में बच्चा करोड़पति बन जाएगा।
सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली टॉप 10 म्यूचुअल फंड स्कीम
यहां पर टॉप 10 म्यूचुअल फंड स्कीम का 5 साल का रिटर्न बताया जा रहा है। यह रिटर्न इन स्कीमों ने रह साल औसतन दिया है।
- क्वांट स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में हर साल दिया 33.68 प्रतिशत का रिटर्न
- क्वांट इंफ्रास्ट्रक्चर म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में हर साल दिया 31.86 प्रतिशत का रिटर्न
- क्वांट मिड कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में हर साल दिया 29.41 प्रतिशत का रिटर्न
- निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में हर साल दिया 29.32 प्रतिशत का रिटर्न
- एक्सिस स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में हर साल दिया 28.40 प्रतिशत का रिटर्न
- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में हर साल दिया 28.01 प्रतिशत का रिटर्न
- टाटा स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में हर साल दिया 27.99 प्रतिशत का रिटर्न
- कोटक स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में हर साल दिया 27.73 प्रतिशत का रिटर्न
- क्वांट एक्टिव म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में हर साल दिया 27.56 प्रतिशत का रिटर्न
- क्वांट फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में हर साल दिया 27.50 प्रतिशत का रिटर्न
नोट: म्यूचुअल फंड स्कीमों का रिटर्न का आंकड़ा 7 दिसंबर 2023 का है।
नोट: निवेश सलाह ब्रोकरेज हाउस और मार्केट एक्सपर्ट्स के द्वारा दी गई हैं। कृपया अपने स्तर पर या अपने एक्सपर्ट्स के जरिए किसी भी तरह की सलाह की जांच कर लें। मार्केट में निवेश के अपने जोखिम हैं, इसलिए सतर्कता जरूरी है।


Click it and Unblock the Notifications