Kanya Utthan Yojana: देश में बेटियों को आर्थिक मजबूती देने के लिए और शसक्तीकरण प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार के आलावा कई राज्यों के सरकारें भी अहम कदम उठा रही हैं। बिहार की सरकार के द्वारा भी बेटीयों को शसक्त बनाने के लिए एक ऐसी ही स्कीम चलाई जा रही है। गौरतलब है कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही इस स्कीम का नाम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना है। इस योजना के तहत बिहार की राज्य सरकार के द्वारा बेटियों के जन्म से लेकर पढ़ाई तक का खर्च उठाएगी। आइए आपको बिहार की सरकार के द्वारा चलाई जा रही इस योजना के बारे में विस्तार से बताते हैं।
कई स्टेज में मिलेंगे पैसे
बिहार सरकार के द्वारा राज्य की बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत उन्हें कुल 94,100 रुपए की राशी दी जाती है। सरकार के द्वारा बेटियों को ये पैसे उनके जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक के टाइम में दिए जाएंगे। इन पैसों को बेटियों को अलग-अलग चरणों में दिया जाना है। ताकि उन्हें जीवन के हर चरण में उचित वित्तीय सहायता मिलती है। क्योंकि अगर ये पैसे एक बार में दे दिए जाएं, तो शायद उसका सही इस्तेमाल नहीं हो पाएगा।

आइए जानते हैं कब मिलेंगे कितने पैसे
कन्या उत्थान योजना के तहत बेटी के जन्म के वक्त परिवार को 2000 रुपए की रकम दी जाएगी। इसके बाद बेटी के 1 साल पूरे होने पर 1000 रुपए मिलते हैं।
इसके बाद टीकाकरण के लिए सरकार के द्वारा 2 हजार मिल रहे हैं।
कक्षा 1 से 12 तक स्कूल यूनीफॉर्म के लिए सरकार के द्वारा 3700 रुपए दिए जा रहे हैं।
बेटी के कक्षा 10 में पंहुचने पर सरकार के द्वारा 10 हजार रुपए दिए जाते हैं।
इसके बाद कक्षा 12 में बेटियों को 25 हजार रुपए की राशि सरकार के द्वारा दी जाती है।
वहीं जब आपकी बेटी का एडमिशन कॉलेज में होता है और वो ग्रेजुएशन पूरा कर लेती है, तो उसे सरकार के द्वारा 50 हजार रुपए की राशी दी जाती है।
जानें किसे मिल सकता है इस योजना का लाभ
चूंकि ये योजना बिहार सरकार के द्वारा चलाई जा रही है, तो आपको बिहार राज्य का निवासी होना जरूरी है।
इस योजना का फायदा लेने के लिए बिहार स्थित बैंक में अकाउंट होना जरूरी है। इनमें नेशनल बैंक, मान्यता प्राप्त निजी बैंक और इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक के अकाउंट भी शामिल हैं।
इसके अलावा इस कन्या उत्थान योजना का लाभ एक ही परिवार की दो बेटियों को मिल सकता है।
कहां से मिलेगी इस योजना की जानकारी
सरकार के द्वारा चलाई जा रही इस कन्या उत्थान योजना की आधिक जानकारी पाने के लिए आप बिहार के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की वेबसाइट पर जाकर ले सकते हैं। इसके अलावा हेल्प लाइन नंबर 0612-2233333 पर कॉल करके भी इस योजना की जानकारी ले सकते हैं।
कहां करना है अप्लाई
बेटीयों को शसक्त बनाने के लिए शुरू की गई इस योजना के लिए अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://ekalyan.bih.nic.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स लगेंगे इस बात की जानकारी आपको ऊपर दिए गए टोल फ्री नंबर पर आसानी से मिल जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
