Kanya Sumangala Scheme in Hindi: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश की बेटियों के लिए एक खास योजना चलाई है, जिससे उन्हें सरकार की आर्थिक सहायता मिलेगी। गौरतलब है कि यूपी सरकार बेटियों के जन्म से लेकर शादी तक का खर्च ठाने के लिए योजना लेकर आई है। मिल रही जानकारी के मुताबिक सरकार के द्वारा कन्या सुमंगल योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत बेटियों के जन्म से लेकर शादी तक का खर्च उत्तर प्रदेश की सरकार के द्वारा उठाया जा रहा है। आज हम इस योजना के बारे में और इसमें अप्लाई करने के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप इस योजना के बारे में पूरी तरह जान सकें और इसका पूरा फायदा उछा सकें।
आपको बताते चलें कि केंद्र सरकार के साथ कई प्रदेशों की सरकार भी देश की बेटियों को शसक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं से बेटियों को आर्थिक सहायता तो मिलती ही है, साथ ही उन्हें आगे बढ़ने में भी काफी मदद मिलती है। इसी शिलसिले में उत्तर प्रदेश की सरकार ने भी बेटियों के लिए एक ऐसी ही योजना बनाई है, जिसका नाम कन्या सुमंगला योजना है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के जरिए पहले प्रदेश की बेटियों को 20000 रुपए की राशि दी जातीे थी, जिसे अब बढ़ाकर 25000 रुपए कर दिया गया है। इस योजना के तहत प्रदेश में मौजूद वो लड़कियां जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उनके पैदा होने से लेकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई का खर्चा उत्तर प्रदेश की सरकार के द्वारा उठाया जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि कन्या सुंगला योजना का फायदा उठाने के लिए सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है। इसके सरकार की वेबसाइट sky.up.gov.in है। सरकार के द्वारा इस योजना के शुरू करने से समाज में बेटियों को उचित स्थान मिल सकता है।
कन्या सुकन्या योजाना का लाभ प्रदेश की लड़कियों को मिल सकता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इस योजना का लाभ देश की उन बेटियों को मिलता है, जिनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़ा होता है। इस योजना का लाभ उठाने के लि्ए लड़की को उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए। इसके लिए स्थाई निवास प्रमाण पत्र का होना बहु जरुरी है। इसके अलावा भी कई ऐसी शर्तें हैं जिनका पूरा होना जरूरी है।
लड़की के परिवार की सालाना आय 3 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इस योजना में आप अपने परिवार की ज्यादा से ज्यादा 2 बेटियों के नाम जुड़वा सकता हैं और योजना का फायदा उठा सकते हैं। इस योजना के तहत सिर्फ उन्हीं लड़कियों को फायदा मिलेगा, जिनका जन्म साल 2019 की 1 जनवरी को या उसके बाद हुआ है।
इस योजना का फायदा उठाने के लिए आपको सबसे पहले उपर दी गई सरकारी वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आप इसके सिटिजन सर्विस पोर्टल पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म आ जाएग, आपको इसमें मांगी गई सारी जानकारी के बारे बताना होगा और उसे भरना भी होगा। इसके बाद इसमें मोबाइल नंबर भी मांगा जाएगा, जिसपर ओटीपी आएगा। अब जब आपने नाम, पता, आधार नंबर, माता-पिता का नाम जैसी अन्य डीटेल भर दी है, उसके बाद ओटीपी मंगा सकते हैं। ओटीपी आपके मोबाइल पर आएगा, जिसका कोड पोर्टल पर डालना होगा। ओटीपी भरने के बाद आपके रजिस्ट्रेशन की प्रकिया पूरी हो जाएगी।
इसके बाद आपको एक आईडी और पासवर्ड भी मिलेगा। आईडी और पासवर्ड मिल जाने के बाद आपको फिर से इस पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। निवास प्रमाण पत्र के लिए राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड या बिजली का बिल भी मान्य हो सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications