SBI एग्री गोल्ड लोन स्कीम : जानिए किसान कैसे उठाएं फायदा
देश में कोरोना से चारों तरफ हाहाकार मचा है। कोरोनावायरस महामारी की वजह से देश में 3 मई तक लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन की मार झेल रहे किसानों की की सहायता के लिए एसबीआई ने पहल की है।
नई दिल्ली: देश में कोरोना से चारों तरफ हाहाकार मचा है। कोरोनावायरस महामारी की वजह से देश में 3 मई तक लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन की मार झेल रहे किसानों की की सहायता के लिए एसबीआई ने पहल की है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई लॉकडाउन में किसानों की मदद के लिए एग्री गोल्ड लोन स्कीम चला रहा है। जिसके तहत लॉकडाउन के बीच 5 लाख किसानों ने इसका फायदा उठाया है। अगर आप भी इस स्कीम के तहत लोन लेना चाहते है तो आपको बता दें कि इस योजना के तहत कोई भी किसान अपनी कृषि भूमि की फर्द की प्रतिलिपि के साथ बैंक में सोने के जेवर देकर अपनी जरूरत के मुताबिक लोन ले सकता है। किसानों के लिए लॉन्च हुआ Kisan Rath एप, जानें फायदे ये भी पढ़ें
किसान के नाम पर होनी चाहिए कृषि भूमि
- एसबीआई की इस योजना का नाम एग्री गोल्ड लोन रखा है।
- इस योजना के तहत कोई भी किसान बैंक में सोने के गहने जमा करवा कर अपनी इच्छा मुताबिक लोन ले सकता है।
- बशर्ते उस किसान के नाम कृषि भूमि होनी चाहिए।
- उस कृषि भूमि की फर्द की कॉपी बैंक में देनी होती है। उस पर 9.95 फीसदी ब्याज छहमाही के रूप में वसूला जाएगा।
- इस स्कीम में कोई और अन्य चार्ज नहीं देना होगा,इसके अलावा अन्य प्राइवेट बैंकों के मुकाबले सबसे कम ब्याज लिया जा रहा है।
- किसी भी ग्रामीण शाखा पर जाकर इसे अप्लाई किया जा सकता है।
- इसको योनो ऐप के माध्यम से भी अप्लाई किया जा सकता सकता है, इससे किसानों को लोन लेने में आसानी होगी।
SBI अलर्ट : इन नंबरों से आए कॉल तो हो जाएं सावधान ये भी पढ़ें
जानिए स्कीम के फायदें
- एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस स्कीम में कोई और अन्य चार्ज नहीं देना होगा।
- इसके अलावा अन्य प्राइवेट बैंकों के मुकाबले सबसे कम ब्याज लिया जा रहा है।
- किसी भी ग्रामीण शाखा पर जाकर इसे अप्लाई किया जा सकता है। योनो ऐप से भी अप्लाई हो सकता है।
- अधिक जानकारी के लिए एसबीआई की वेबसाइट https://sbi.co.in/hi/web/agri-rural/agriculture-banking/gold-loan/multi-purpose-gold-loan पर जाकर ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं।
योजना से जुड़ी खात बातें
- इस बात से भी अवगत करा दें कि योजना में यह भी सुविधा दी गई है कि अगर किसी किसान के नाम कृषि भूमि नहीं है लेकिन उसके नाम ट्रैक्टर है तो उस ट्रैक्टर के आधार पर ही जेवर बैंक में जमा करवा कर लोन लिया जा सकता है।
- ट्रैक्टर की आरसी उस किसान के नाम होनी चाहिए।
- इस योजना के तहत जो भी किसान बैंक से लोन लेने के लिए सोने के आभूषण जमा करवाएगा तो उन आभूषणों की जांच बाजार में किसी योग्य स्वर्णकार से करवाई जाएगी।
- जांच में जितना शुद्ध सोना बताया जाएगा उसके मुताबिक ही लोन की राशि तय की जाएगी।
- हालांकि गोल्ड लोन की योजना विभिन्न निजी कंपनियों ने भी शुरू की हुई है लेकिन उसका ब्याज दर 14 फीसदी से ज्यादा है जबकि एसबीआई की ब्याज दर सिर्फ 9.95 फीसदी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications