देशभर में कोरोना के कारण लॉकडाउन जारी है, जिसके चलते कई वर्ग के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रह है, खास कर किसानों को। लॉकडाउन के कारण किसान अपनी फसल मंडी में लाकर नहीं बेच पा रहे हैं।
नई दिल्ली: देशभर में कोरोना के कारण लॉकडाउन जारी है, जिसके चलते कई वर्ग के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रह है, खास कर किसानों को। लॉकडाउन के कारण किसान अपनी फसल मंडी में लाकर नहीं बेच पा रहे हैं। इन सब के बीच, शुक्रवार को केंद्र सरकार ने किसान रथ नाम का मोबाइल एप का शुभारंभ किया, जिसके तहत किसानों को माल मंडी तक पहुंचाने में आसानी हो सकें। किसान रथ एप के जरिए किसान और व्यापारी आसानी से फसलों की खरीद और बिक्री कर सकते हैं। मालूम हो कि इस एप को गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध कर दिया गया है।
क्या है इस एप का फायदा
- लॉकडाउन की स्थिति में सरकार ने किसान रथ एप को सब्जियों और फसलों की खरीद-बिक्री के लिए लॉन्च किया है, ताकि किसान आसानी से अपने सामान को बेच सकें और व्यापारी खरीद सकें। यह एप देशभर के किसानों को और व्यापारियों को कृषि उत्पाद को बाजार तक पहुंचाने में मदद करेगी। प्ले-स्टोर पर दी गई जानकारी के मुताबिक किसान रथ देशभर के किसानों को और व्यापारियों को कृषि उत्पाद को बाजार तक पहुंचाने में मदद करेगा।
- इस एप से किसानों और व्यापारियों को परिवहन वाहनों (ट्रक या अन्य सामान ढ़ोने वाला वाहन) के बारे में जानकारी मिलेगी।
- इतना ही नहीं एप में ट्रक के आने का समय और स्थान के बारे में भी जानकारी होगी जिसके बाद किसान एक तय समय और स्थान पर जाकर फल, सब्जियों और अनाज को बेच सकेंगे। इस एप के जरिए ट्रांसपोटर्स भी सामान की ढुलाई के लिए अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
जानिए कैसे काम करती है किसान रथ एप
- पहला काम यह है कि यदि आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है जो इस किसान रथ एप को गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड करें।
- एप को डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- इस ऐप को नेशनल इन्फोर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) ने डेवलप किया है और यही सपोर्ट भी दे रहे हैं।
- इस एप को डाउनलोड करने के बाद आपको नाम, मोबाइल नंबर और आधार नंबर जैसी जानकारियों के साथ पीएम किसान के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- वहीं अगर आप व्यापारी हैं तो आपको कम्पनी का नाम, अपना नाम और मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत होगी।
- इसके बाद आप अपने मोबाइल नंबर पर आए एक पासवर्ड के जरिए एप में लॉगिन कर सकेंगे।
- किसान रथ अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, मराठी, पंजाबी, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु भाषा में उपलब्ध है।
5 लाख ट्रक और 20 हजार ट्रैक्टर जुड़े हैं इस ऐप से
मालूम हो कि मौजूदा समय में रबी की फसल गेहूं की कटाई हो रही है। ऐसे में सरकार की कोशिश है कि तैयार फसल को बाजार तक आसानी से पहुंचाया जाए। ताकि किसानों को बिक्री में परेशानी न हो सके। यह खास ऐप इसीलिए लॉन्च किया गया है। सरकार ने किसानों से खरीदी गई फसल के दाम का पेमेंट तीन दिनों में करने का आदेश दिया है। जबकि, पहले पेमेंट 30 दिन में होता था। इस ऐप से किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) केंद्र, गांव हाट, गोदाम, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे, प्रोसेसिंग यूनिट, थोक और खुदरा बाजारों तक फसलों की आवाजाही में मदद करेगा। ऐप से देशभर में 5 लाख ट्रक और 20 हजार ट्रैक्टर जुड़े हैं। इससे फसलों की बर्बादी को रोका जा सकेगा। इस ऐप से कोरोनावायरस महामारी के दौरान देश में एग्रीकल्चरल सप्लाई चेन मैनेजमेंट को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
