Joint Home Loan: आप मकान खरीदने का प्लान बना रहे हैं और उसके लिए लोन लेने की सोच रहे हैं, लेकिन बैंक आपको आसानी से होम लोन नहीं दे रहा है। तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप बड़े आसानी से ज्वाइंट होम लोन के लिए अप्लाई करके लोन उठा सकते हैं। ज्वाइंट होम लोन के अपने कई फायदे होते हैं। इनमें इसका सबसे बड़ा फायदा होता है कि यह आपको अकेले लेने वाले होम लोन के मुकाबले ज्यादा आसानी से मिल जाता है। ज्वाइंट होम लोन में आप अपनी पत्नी, बहन और मां को भी रख सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि अगर आप किसी महिला के साथ ज्वाइंट होम लोन लेते हैं तो उसकी ब्याज दर काफी कम हो जाती है।
आसानी से मिलता है ज्वाइंट होम लोन
अगर आप अकेले लोन लेते हैं तो आपका क्रेडिट स्कोर, कम सैलरी या फिर दूसरी दिक्कतों की वजह से लोन क्लियर नहीं हो पता है। लेकिन अगर आप जॉइंट लोन लेते हैं तो इसमें आपके साथ एक और व्यक्ति जुड़ जाता है, जिससे बाकी चीजों का असर कम हो जाता है और आपको लोन आसानी से मिल सकता है। वहीं अगर ज्वाइंट होम लोन में दूसरे इंसान की कैपेसिटी बेहतर है तो लोन बहुत ही ज्यादा आसानी से मिल जाता है। इसी कारण एक्सपर्ट ज्वाइंट होम लोने की सलाह देते हैं।

इनकम टैक्स में भी मिलता है लाभ
जॉइंट लोन लेने से आपको इनकम टैक्स में भी काफी फायदा मिलता है। ज्वाइंट होम लोन लेने का सबसे बड़ा फायदा होता है कि इस पर दोनों आवेदकों के द्वारा इनकम टैक्स पर अलग-अलग टैक्स बेनिफिट लिया जा सकता है। लेकिन इसके लिए दोनों ही कैंडिडेट का उसे संपत्ति का मालिक होना भी अनिवार्य है।
महिला को एप्लिकेंट को मिलते हैं एक्स्ट्रा फायदे
अगर आपने किसी महिला को एप्लिकेंट के साथ मिलकर ज्वाइंट होम लोन लिया है तो, इस पर आपको ब्याज दर पर कुछ छूट मिल सकती है। बैंकों के द्वारा महिला को एप्लिकेंट को लोन पर काम से कम 5 बेसिस प्वाइंट की छूट मिलती है। यानी अगर आपको अकेले लोन 8 प्रतिशत की ब्याज दर पर मिल रहा है, तो महिला को एप्लिकेंट के साथ लोन अप्लाई करने पर यह 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर पर आपको मिलेगा।
मिलता है ज्यादा लोन अमाउंट
अगर कोई व्यक्ति अकेले लोन के लिए अप्लाई कर रहा है तो उसे लोन उसकी इनकम के आधार पर मिलता है। लेकिन जॉइंट लोन में इस तरह की दिक्कत नहीं होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जॉइंट लोन में दोनों व्यक्तियों की कुल आय के आधार पर लोन दिया जाता है। आपको इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए कि आपके को एप्लिकेंट के कर्ज और इनकम का रेशियो 50 से 60 फीसदी से ज्यादा ना रहे।
अगर पति-पत्नी साथ मिलकर को एप्लिकेंट बनते हैं, तो इससे दोनों एक साथ टैक्स की बचत भी कर सकते हैं और आसानी से अपने सपनों का घर खरीद सकते हैं। साथ ही इस पर ब्याज पर भी थोड़ी छूट मिल जाती है, जिससे आपको काफी फायदा हो सकता है। इन्हीं सब कारणों की वजह से ज्यादातर लोग जॉइंट लोन में को एप्लिकेंट अपनी पत्नी को ही बनाते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
