अगर आपने भी अपना इनकम टैक्स रिटर्न भर दिया है, तो रिफंड का इंतजार कर रहे होंगे, ऐसे में ये खबर आपके लिए बेहद जरुरी है। बता दें कि दिसंबर में इसकी आखिरी तारीख थी।
नई दिल्ली, मार्च 26। अगर आपने भी अपना इनकम टैक्स रिटर्न भर दिया है, तो रिफंड का इंतजार कर रहे होंगे, ऐसे में ये खबर आपके लिए बेहद जरुरी है। बता दें कि दिसंबर में इसकी आखिरी तारीख थी। इसलिए अभी तक रिफंड आपके खाते में आ जाना चाहिए। अगर नहीं आया, तो कुछ गड़बड़ी हो सकती है। आपको इस बात का पता लगाना जरूरी है, वरना अधिक टैक्स कटने के बावजूद उसका रिफंड नहीं मिल पाएगा। Bank हड़ताल : 2 दिन नहीं होगा काम, चेक करें फिर जाएं

इनकम टैक्स की नई वेबसाइट आने से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना आसान और पेपरलेस हो गया है। हमेशा ही करदाताओं को यह सलाह दी जाती है कि समय से आईटीआर भरें, क्योंकि जितना जल्दी इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करेंगे वैसे ही रिटर्न भी मिलेगा। बता दें, 6.25 करोड़ टैक्सपेयर्स ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया था जिसमें 4.5 करोड़ लोगों को रिफंड मिल गया है। ऐसे में संभावना है कि आप भी रिटर्न अबतक ना पाएं हो। चलिए अपनी खबर के जरिए आपको बताते है कि अगर आपको रिफंड नहीं मिला है तो क्या हो सकती है इसकी वजह।
इन वजहों से हो सकती है देरी
1- टेक्निकल इश्यू- इनकम टैक्स के नए पोर्टल पर कई तरह की टेक्निकल समस्याओं की वजह से भी रिटर्न मिलने में देरी हो रही है। हो सकता है कि आपका रिटर्न ना मिलने की यही एक वजह हो।
2- डॉक्यूमेंट की कमी : रिफंड मिलने में देरी होने की एक बड़ी वजह अतिरिक्त डॉक्यूमेंट की कमी भी हो सकता है। इस समस्या को सुलझाने के लिए आप कर अधिकारी से बात करके जरूरी दस्तावेज दोबारा जमा करा सकते हैं।
3- इनकम टैक्स रिटर्न का वेरिफिकेशन ना होना - रिफंड ना मिलने की एक वजह वेरिफिकेशन भी होता है। अगर आपका भी आईटीआर तय समय-सीमा के अंदर वेरिफाई नहीं है तो वह इनवैलिड माना जाएगा। इनकम टैक्स एक्ट 1961 के तहत ऐसे आइटीआर जो वेरिफाई नहीं है वो इनवैलिड करार दिए जाते हैं।
4- बैंक से जुड़ी जानकारी- अगर बैंक डिटेल्स में भी बदलाव आया है तब भी आपको रिफंड मिलने में देरी हो सकती है। अगर आपके प्राइमरी अकाउंट का ही मोबाइल नंबर और ई-मेल जैसी जानकारी नए अकाउंट से मिलती रहेगी तब भी अकाउंट वैलिड हो जाएगा। वहीं, अगर जानकारी बदली गई है तो पोर्टल पर वार्निंग पोर्टल दिखेगा।
ऐसे चेक कर सकते हैं अपना रिफंड स्टेटस-
- यूजर आईडी, पासवर्ड, जन्म तिथि / इनकॉरपोरेशन डेट और कैप्चा के साथ ई-फाइलिंग वेबसाइट पर लॉग इन करें।
- माई अकाउंट में जाएं और "रिफंड/डिमांड स्टेटस" पर क्लिक करें।
- एसेसमेंट ईयर का विवरण, स्थिति, कारण (रिफंड नहीं मिलने के पीछे यदि कोई वजह हो) और पेमेंट मोड दिखाया जाता है।
- इन सभी जानकारी को भरने के बाद आपको रिफंड या डिमांड का स्टेटस दिख जाएगा।
नेट बैंकिंग के मदद से करें आईटीआर वेरिफिकेशन
- आईटीआर वेरिफिकेशन करने के लिए आप ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाकर सबसे पहले आप जिस बैंक का नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं उसे चुनें।
- इसके बाद आपको बैंक के नेट बैंकिंग पेज पर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- इसके बाद आप यहां ई-वेरिफिकेशन का ऑप्शन चुनें। इसके बाद EVC का ऑप्शन चुनें। इसके बाद टैक्स टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको दोबारा इनकम टैक्स की वेबसाइट पर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- फिर My Account पर क्लिक करें। इसके बाद Generate EVC का विकल्प चुनें।
- फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक कोड भेजा जाएगा।
- 72 घंटे के बाद इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाकर E-Verify ऑप्शन का चुनाव करें।
- आखिर में I have EVC already का ऑप्शन चुनकर कोड डालें और वेरीफाई कर दें।
More From GoodReturns

7 सितंबर तक जमा करें अगस्त का TDS: पेनल्टी और ब्याज से बचने के लिए अपनाएं ये तरीका

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
