अगर आपको आने वाले दिनों में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो उसे जल्द ही निपटा लें। बैंक के कर्मचारी एक बार फिर से लंबे हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं।
नई दिल्ली, मार्च 25। अगर आपको आने वाले दो दिनों में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो उसे जल्द ही निपटा लें। बैंक के कर्मचारी एक बार फिर से लंबे हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। आने वाले समय में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल हैं, जिसके कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती है। ऐसे में जरुरी समझ कर बैंक से संबंधित सभी जरूरी काम फटाफट निपटा लें।
लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक
तो अगर बैंक में आपका कोई जरूरी काम है तो उसे जल्द से जल्द निपटा लें। क्योंकि शनिवार से लगातार चार दिन बैंक का काम-काज प्रभावित रहेगा। जहां शनिवार और रविवार साप्ताहिक छुट्टी की वजह से बैंक में काम-काज नहीं होगा। वहीं, सोमवार और मंगलवार को बैंक यूनियन की तरफ से किए जाने वाले हड़ताल की वजह से कामकाज प्रभावित रहेगा।

सस्ता Business Idea : कम लागत में शुरू और होगी अच्छी कमाई
28 और 29 मार्च को हड़ताल का ऐलान
बैंक कर्मचारियों की दो दिन 28 और 29 मार्च को हड़ताल है। इस पर देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने मंगलवार को कहा कि बैंकिंग सेवाएं एक हद तक प्रभावित हो सकती हैं क्योंकि विभिन्न कर्मचारी संघों ने 28-29 मार्च को दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है। बता दें कि यह हड़ताल प्राइवेटाइजेशन के विरोध में किया जा रहा है। एसबीआई ने कहा कि भारतीय बैंक संघ (आएबीए) ने उसे सूचित किया है कि अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए), बैंक कर्मचारी संघ (बीईएफआई) और अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ (एआईबीओआई) ने उनके बारे में एक नोटिस जारी किया है।
दो दिन ठप हो सकता है बैंकों का कामकाज
देशव्यापी हड़ताल पर जाने का फैसला सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के सरकार के कदम और बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक 2021 के विरोध में हड़ताल का घोषणा की है। एसबीआई ने कहा कि हम सलाह देते हैं कि बैंक ने हड़ताल के दिनों में अपनी शाखाओं और कार्यालयों में सामान्य कामकाज सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था की है, लेकिन संभावना है कि हड़ताल से हमारे बैंक में काम सीमित सीमा तक प्रभावित हो सकता है।
एटीएम से कैश निकालने में हो सकती है दिक्कत
जानकारी दें कि एसबीआई बैंक अधिकारियों का कहना है कि इन चार दिनों तक बैंक में काम नहीं होगा तो बैंक के एटीएम भी खाली हो सकते हैं। उनका कहना है कि महानगरों और बड़े शहरों में, जहां थर्ड पार्टी कैश भरते हैं, वहां तो दिक्कत नहीं होगी। लेकिन जिन एटीएम में कैश भरने का काम बैंक के स्टाफ करते हैं, वहां कैश खत्म हो सकता है।
चेक करें अप्रैल की छुट्टियों की लिस्ट
अप्रैल का महीना शुरू होने वाला है। अप्रैल में बैंक 15 दिन बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में खास अवसरों की अधिसूचना पर भी निर्भर करता है। ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
