IRCTC Goa Tour Package: अगर आप गर्लफ्रेंड या दोस्तों के साथ गोवा की ट्रिप प्लान कर रहे हैं और ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी का यह पैकेज आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह पैकेज कुल 5 दिन का है। अगर आपको अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वैलेंटाइन डे पर गोवा जाकर से और स्पेशल बनाना है तो यह मौका आपके लिए परफेक्ट है। यहां आप समुद्र के किनारे बने रेस्टोरेंट के अलावा वॉटर स्पोर्ट्स का भी पूरा मजा ले सकते हैं। अगर आप उत्तर भारत में रहते हैं और ठंड से थोड़ी राहत चाहते हैं तो भी गोवा घूमने जाने का फैसला एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आइए आपको इस पैकेज में मिलने वाली सुविधाओं और इसके प्राइस के बारे में बताते हैं, कि आप अपनी ट्रिप के लिए पैसे बचा सकें और उसे आसानी से प्लान कर सकें।
आईआरसीटीसी आपके लिए गोवा में 5 दिन और चार रातों का टूर पैकेज लेकर आया है। के तहत आपको 51000 प्रति व्यक्ति देना होगा और उसमें फ्लाइट होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट भी शामिल होगा। हालांकि अगर दो लोग एक साथ यात्रा करते हैं तो यह कीमत घटकर 42500 प्रति व्यक्ति हो जाएगी। वहीं अगरएक साथ तीन लोग टूर पैकेज लेते हैं तो इस कीमत को और ज्यादा घटाकर 30500 रुपए कर दिया जाएगा और प्रति व्यक्ति को 30500 रुपए देने होंगे। अगर आपको जाना है तो आप इस तौर पर तीन लोगों के साथ जा सकते हैं और अकेले जाने के मुकाबले टोटल 20,000 तक की बचत कर सकते हैं।

बताते चलें कि सरकारी कर्मचारी इस पैकेज पर एलटीसी का फायदा उठा सकते हैं। जो गवर्नमेंट के एम्प्लॉई हैं वो इस पर एलटीसी लेकर टूर पैकेज ले सकते हैं। अगर आपको इस पैकेज के बारे में और भी ज्यादा जानना है तो आप आईआरसीटीसी वेबसाइट पर जाकर इस पैकेज को चेक कर सकते हैं।
आपको बताते चलें कि इस टूर पैकेज के जरिए आपको गोवा में तमाम जगह घुमाई जाएंगी। यह सभी मशहूर और बेहद खूबसूरत जगह मानी जाती है। आईआरसीटीसी पर मुहैया करवाई गई जानकारी के मुताबिक आपको इस गोवा ट्रिप के दौरान गोवा में मीरामार बीच,नॉर्थ गोवा के बगीचे और बैग,तुलुम बीच, मांडवी रिवर इवनिंग क्रूज, बेसिलिका ऑफ़ बोन जीसस चर्च के अलावा स्नो पार्क जैसी खूबसूरत जगह पर घुमाया जाएगा।
गोवा अपनी चिलिंग लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है। यहां पर बीच की नाइटलाइफ काफी ज्यादा शानदार होती है। इसके अलावा गोवा अपने शानदार सीफूड के लिए भी जाना जाता है। यहां पर घूमने आए लोग पब्ज में भी जाना पसंद करते हैं। गोवा का सबसे ज्यादा फायदा टूरिज्म से ही होता है और इसे अपने खूबसूरत बीच के लिए जाना जाता है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि देश-विदेश से भी हर साल गोवा में हजारों विदेशी सैलानी आते हैं।
यहां पर आप अपने दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप अपने इस वैलेंटाइन डे को स्पेशल बनाना चाहते हैं तो भी गोवा घूमने जाने का प्लान बुरा नहीं है। आप दोस्तों के साथ घूमने जा रहे हैं तो आपका टिकट पर पैसे भी बचेंगे और मजा भी खूब आएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
