अगर आप भी आईआरसीटीसी पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पता बदलना चाहते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें।
नई दिल्ली: अगर आप भी आईआरसीटीसी पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पता बदलना चाहते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें। यूजर्स आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctc.co.in पर जा कर अपनी जानकारी भी अपडेट कर सकते हैं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अपनी जानकारी अपडेट करना वाकई बेहद जरूरी है। अगर आप रेलवे की वेबसाइट आईआरसीटीसी से टिकट लेते है और बाद में किसी कारण से आपके सफर का प्लान कैंसिल हो जाता है तो ऐसे में आप टिकट कैंसिल करेंगे इस वक्त ये काफी जरूरी होगा। अगर आपने आईआरसीटीसी पर अपना अकाउंट बना रखा है तो उसमें मोबाइल नंबर डालना होता है। आप आईआरसीटीसी पर नया खाता बनाते हैं, तो आपको उसमें व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है। इसलिए आज हम आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर नंबर ईमेल आईडी और पता अपडेट करने का तरीका बता रहे हैं।
कैसे बदलें आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
- सबसे पहले अपने फोन या लैपटॉप पर आईआरसीटीसी का एप्लिकेशन खोलें।
- अपने ईमेल आईडी और पासवर्ड के साथ अपने खाते में लॉगिन करें।
- यूजर्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को बदल सकते हैं।
- यहां पहले आईआरसीटीसी ऑफिशियल वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाएं और अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
- लॉग इन करने के बाद माई अकाउंट सेक्शन पर जाएं और फिर माई प्रोफाइल सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपडेट प्रोफाइल के लिए दिए गए ऑप्शन को चुनें।
- अब आपको अगली स्क्रीन पर पहले से ही रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दिखेगा।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को चेंज करने के लिए एडिट के ऑप्शन पर क्लिक करें और नया मोबाइल नंबर डालें।
- सबमिट करने पर अपडेट किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को भर कर सबमिट करें।
- अब आपको एक कन्फर्मेशन मैसेज आएगा, जिसका मतलब है आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपडेट हो गया है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ईमेल आईडी और पते में कैसे करें बदलाव
- आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अपने ईमेल आईडी और पासवर्ड के साथ आईआरसीटीसी वेबसाइट पर लॉग इन करें।
- लॉग इन करने के बाद माई अकाउंट सेक्शन और फिर माई प्रोफाइल सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपडेट प्रोफाइल ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
- सामने जो स्क्रीन दिखेगी उसमें यूजर्स रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पता देख सकते हैं।
- इस सेक्शन में यूजर्स नई ईमेल आईडी या पता जोड़ सकते हैं।
- पुष्टि करने के लिए ईमेल आईडी और पता एक बार फिर डालें।
- इसके बाद, अपडेट बटन पर क्लिक करें।
- अपडेट बटन पर क्लिक करने के बाद यूजर्स अपने आप खाते से लॉग आउट हो जाएंगे।
- यूजर्स को एक पुष्टिकरण संदेश मिलेगा, जिसमें कहा गया है कि 'आपका ई-मेल आईडी पता सफलतापूर्वक अपडेट किया गया है।
जानिए कैसे बनाएं आईआरसीटीसी का अकाउंट
- सबसे पहले आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctc.co.in पर जाएं और रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक फॉर्म खुला होगा, उसमें यूजर नेम डालें।
- इसके बाद पर्सनल डीटेल में अपना पूरा नाम डालें। यहां वही नाम दें जो आधार कार्ड में है।
- इसके बाद लिंग की जानकारी दें कि आप महिला हैं, पुरुष हैं या ट्रांसजेंडर हैं।
- इसके बाद जन्म तारीख, व्यवसाय, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर और घर का पता जैसी जानकारी देनी होंगी।
- इसके बाद मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा और आपका अकाउंट बन जाएगा।
- इसके बाद आप यूजर नेम और पासवर्ड के जरिए www.irctc.co.in या रेल कनेक्ट एप में लॉगिन करके टिकट बुक कर सकेंगे।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 8 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज रविवार को गोल्ड रेट सस्ता हुआ या महंगा

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: चंद्र ग्रहण के दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications