कोरोनाकाल में पूरी दुनिया में आर्थिक रूप से तबाही मची हुई है। ऐसे में निवेशक बेहतर निवेश के ठिकने की तलाश में जुए हुए हैं।
नई दिल्ली: कोरोनाकाल में पूरी दुनिया में आर्थिक रूप से तबाही मची हुई है। ऐसे में निवेशक बेहतर निवेश के ठिकने की तलाश में जुए हुए हैं। PPF : निवेश बढ़कर हो जाएगा 67 लाख रु, अपनाएं यह तरीका ये भी पढ़ें

अगर आप भी किसी बेहतर जगह में निवेश की करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स बेहतर साबित हो सकती है। हमेशा से ही पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए एक बेस्ट ऑप्शन रहा है. पोस्ट ऑफिस की कई स्कीम हैं जिसमें अगर आप निवेश करते हैं तो आप कुछ ही सालों में अमीर बन सकते हैं। तो चलिए आपको पोस्ट ऑफिस की कुछ कास स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसके जरिए आप बंपर फायदा कमा सकते हैं।
इन स्कीम्स में डबल होता है पैसा
पोस्ट ऑफिस में स्मॉल सेविंग स्कीम्स में निवेश करना काफी सुरक्षित माना जाता है। यहां रिटर्न बेहतर मिलता है। इसके साथ ही कुछ ऐसी भी स्कीम्स हैं, जिनमें आपकी निवेश की गई रकम डबल मिलती है। पोस्ट ऑफिस स्कीम जो कि 5 साल से 15 साल तक की हैं। पोस्ट ऑफिस की अमीर बनाने वाली 4 स्कीम्स के बारे में इस लिस्ट में पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ), रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी), किसान विकास पत्र, और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (एनएससी) स्कीम है। इन स्कीम के जरिए निवेशक कुछ ही सालों में बड़ा फंड बनाकर तैयार कर सकते हैं।
आरडी
पोस्ट ऑफिस की स्माल सेविंग्स स्कीम रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी) में आप मंथली अधिकतम कितना भी रुपया जमा कर सकता हैं। इसमें कोई लिमिट तय नहीं है। यहां अगर हम पीपीएफ के बराबर ही हर महीने 12500 का लगाते हैं तो आपका बड़ा फंड बनकर तैयार हो सकता है। आरडी में आप कितने भी साल के लिए निवेश कर सकते हैं। इसमें 5.8 फीसदी सालाना कंपांउंडिंग ब्याज मिलता है। अगर आप अधिकतम सालाना जमा: 1,50,000 रुपए लगाते हैं तो कंपांउंडिंग ब्याज के हिसाब से 27 साल के बाद आपकी रकम करीब 99 लाख रुपए हो जाएगी। इसमें आपका कुल निवेश 40,50,000 लाख रुपए का होगा।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ)
पोस्ट ऑफिस की स्माल सेविंग्स स्कीम पीपीएफ में निवेशक सालाना अधिकतम 1.5 लाख रुपए जमा कर सकता है। वहीं, इसमें मंथली आप अधिकतम 12,500 रुपए जमा कर सकते हैं। इस स्कीम की मेच्येारिटी 15 साल की होती है, जिसे आप आगे 5-5 साल तक के लिए बढ़ा सकते हैं। इस स्कीम में इस समय 7.1 फीसदी की दर से सालाना ब्याज मिलता है। अगर आप हर साल 1.5 लाख रुपए लगाते हैं और 25 साल तक पैसा लगाते हैं तो आपका कुल निवेश 37,50,000 रुपए का होगा। वहीं 25 साल बाद मेच्योरिटी पर रकम: 1.03 करोड़ रुपए हो जाएगी क्योंकि इसमें आपको कंपांउडिग ब्याज का फायदा मिलता है।
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (एनएससी)
पोस्ट ऑफिस की स्माल सेविंग्स स्कीम एनएससी में अगर आप निवेश करते हैं तो आप इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत एनएससी में प्रति वर्ष 1.5 लाख रुपए तक का निवेश कर टैक्स छूट पा सकते हैं। इसमें मेच्योरिटी पीरियड पांच साल का होता है। इसमें सालाना 6.8 पीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। बात करें ब्याज दर की तो दूसरे स्मॉल सेविंग स्कीम में ब्याज दर की हर तिमाही समीक्षा की जाती है लेकिन एनएससी में निवेश के समय ब्याज दर पूरे मेच्योरिटी पीरियड तक के लिए एक ही रहती है।
किसान विकास पत्र
पोस्ट ऑफिस की स्माल सेविंग्स स्कीम किसान विकास पत्र (केवीपी) भारत सरकार द्वारा जारी किया एक वन टाइम इन्वेस्टमेंट स्कीम है। इसमें एक फिक्स टाइम के बाद आपका पैसा दोगुना हो जाता है। इसका मेच्योरिटी पीरियड अभी 124 महीना है। इस स्कीम में कोई भी निवेश कर सकता है। मौजूदा समय में 6.9 फीसदी ब्याज मिलती है। इसमें कम से कम आप 1000 रुपये अधिक से अधिक से कोई लिमिट नहीं है। यानी आपको कम से कम 1000 रुपये निवेश कर सकते हैं। इसे आप बैंक में यही पोस्ट ऑफिस में कहीं भी आप अकाउंट ओपन कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications