नयी दिल्ली। भारत में पहले के मुकाबले निवेश करने वालों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। निवेशकों के साथ साथ निवेश के विकल्पों में भी काफी वृद्धि हुई। यदि आप एक निवेशक हैं या किसी जगह निवेश करने की सोच रहे हैं तो पैसा लगाने से पहले निवेश अवधि पर जरूर ध्यान दें। बाजार जानकार निवेश अवधि को लेकर काफी सलाह देते हैं। यहां निवेश अवधि का मतलब है कि आप कितने समय के लिए निवेश कर रहे हैं। आम तौर पर लंबी अवधि के लिए ही निवेश करने की सलाह दी जाती, ताकि किसी उतार-चढ़ाव के बावजूद लंबे समय में आपको अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद रहे। 3 से 5 साल के लिए निवेश करना बेहतर ऑप्शन माना जाता है। अगर आप 3 साल के लिए निवेश के बेस्ट ऑप्शंस ढूँढ रहे हैं तो हम आपको बताते हैं ऐसे 5 शानदार विकल्प।
एक्सिस और केनरा म्यूचुअल फंड
पिछले तीन वर्षों में एक्सिस लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड ने 17.7 फीसदी का वार्षिक रिटर्न दिया है। हालांकि अगले तीन साल में इसका प्रदर्शन ऐसा ही रहे ये जरूरी नहीं। मगर फंड की स्थिति बेहद शानदार है। क्रिसिल और वैल्यू रिसर्च दोनों ने इस फंड को 5-स्टार रेटिंग दी हुई है। फंड का एसेट साइज 21000 करोड़ रुपये से ज्यादा का है। इस फंड के पोर्टफोलियो में बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी, एचडीएफसी और एवेन्यू सुपरमार्केट जैसे दमदार शेयर शामिल हैं। वहीं केनरा रोबेको इक्विटी डायवर्सिफाइड - डायरेक्ट प्लान - ग्रोथ को भी क्रिसिल से 5-स्टार रेटिंग मिली है। इस फंड ने पिछले तीन सालों में 16.37 फीसदी का वार्षिक रिटर्न दिया है, जो कई ऑप्शन से बेहतर है। फंड के पोर्टफोलियो में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और एचडीएफसी जैसे शेयर शामिल हैं।
महिंद्रा और बजाज फाइनेंस की एफडी
आज भी देश में एफडी निवेश के बेस्ट ऑप्शन में से एक माना जाता है। सुरक्षा के लिहाज से भी एफडी को बेहतर माना जाता है, क्योंकि इसमें जोखिम कम है। महिंद्रा फाइनेंस की एफडी एएए रेटेड है, जो सुरक्षा के लिहाज से बहुत बढ़िया है। इस एफडी पर आपको 8.35 से 9.22 फीसदी का शानदार ब्याज मिल सकता है। महिंद्रा फाइनेंस की एफडी में एक 4 महीनों की अवधि का भी ऑप्शन है, जिसमें आपको मासिक 7.85 फीसदी ब्याज मिलेगा। दूसरी तरफ बजाज फाइनेंस की एफडी में आपको तीन साल के निवेश पर 8.10 फीसदी ब्याज मिलेगा। इस एफडी को भी एएए रेटिंग मिली हुई है।
ओएनजीसी का शेयर
सरकारी तेल-गैस कंपनी ओएनजीसी का शेयर लगभग 52-सप्ताह के निचले स्तर पर चल रहा है। कई वजहों से ओएनजीसी एक अच्छा दांव है। पहला कि कंपनी फरवरी या मार्च 2020 में लाभांश घोषित कर सकती है। ओएनजीसी को हाल ही में 7 तेल और गैस ब्लॉक मिले हैं। विश्लेषकों का मानना है कि ओएनजीसी इस साल अपने गैस मार्जिन कारोबार में सुधार करेगी और इसके उत्पादन में भी बढ़ोतरी हो सकती है। कंपनी अपना कर्ज भी कम कर रही है, जिससे तिमाही मुनाफे में बढ़ोतरी होना तय है।
यह भी पढ़ें - निवेश आइडिया : बच्चों के लिए 5 शानदार निवेश ऑप्शन
More From GoodReturns

SGB निवेशकों की मौज: ₹15,334 के भाव पर रिडेम्पशन, क्या अब मुनाफा वसूलने का सही समय है?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

रुपये में बड़ी उछाल: क्या अब विदेश यात्रा और डॉलर SIP होगा सस्ता?

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने दुबई जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications
