नयी दिल्ली। सैलेरी पाने वालों को अकसर अपने खर्चे एडजस्ट करने पड़ते हैं। मगर यदि आप सही से अपनी सैलेरी में से कुछ हिस्सा निवेश करें तो बेहतर रिटर्न के चलते आप इस समस्या से काफी हद तक निपट सकते हैं। निवेश के लिए बहुत सारे विकल्प हैं, मगर सैलेरी वालों को बेहद ध्यान से निवेश विकल्प चुनने की जरूरत है। क्योंकि सैलेरी में एक तय सीमा से अधिक निवेश कर पाना उतना सहज नहीं होता। जैसा कि हम 2020 में प्रवेश करने जा रहे हैं तो यह समय अपनी निवेश की रणनीति की समीक्षा करने का है। 2019 में गोल्ड सबसे बेहतर निवेश विकल्प रहा। वहीं कुछ चुनिंदा इंडेक्स के शेयरों ने भी तगड़ा रिटर्न दिया, जबकि डेब्ट में बयाज दरों में गिरावट देखी गयी। ऐसे समय में यदि आप सैलेरी प्रोफेश्नल हैं तो कुछ बेहतर निवेश उपायों पर विचार कर सकते हैं। हम वेतनभोगियों को ऐसे ही 7 बेस्ट इन्वेस्टमेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर नये साल में विचार किया जा सकता है।
पीपीएफ और राष्ट्रीय बचत पत्र
पीपीएफ चार कारणों से सबसे अच्छे निवेश विकल्पों में से एक है। पहला यह है कि इसका ब्याज टैक्स फ्री है। दूसरा यह निवेश आयकर की धारा 80सी के तहत कर छूट के लिए योग्य है। पीपीएफ में निवेश करने का तीसरा कारण यह है कि सरकारी बैंकों की तुलना में इसमें कम से कम 1 फीसदी अधिक ब्याज मिलता है। चौथा कारण यह काफी सुरक्षित विकल्प है। आप इसमें न्यूनतम 500 रुपये वार्षिक का निवेश कर सकते हैं। वहीं राष्ट्रीय बचत पत्र पर आपको 7.9 फीसदी ब्याज मिल सकता है, जो एसबीआई के बैंक डिपॉजिट से 1.4 फीसदी अधिक है। इस पर भी आपको धारा 80सी के तहत कर छूट मिलेगी। क्योंकि यह भी एक सरकारी निवेश विकल्प है तो सुरक्षा भी भरपूर है।
एफडी और म्यूचुअल फंड्स
बजाज फाइनेंस की फिक्स्ड डिपॉजिट पर भी बहुत ही आकर्षक ब्याज दर मिलती है। 36 से 60 महीनों की एफडी पर आपको 8.10 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी। बजाज फाइनेंस की एफडी को क्रिसिल ने एएए रेटिंग दी हुई है, जो इसके सुरक्षित होने को दर्शाती है। पीएनबी हाउसिंग की एफडी पर शानदार इंटेरेस्ट रेट है। इसमें 44 महीने की जमा राशि पर 8.35 फीसदी ब्याज दर है। वहीं मैच्योरिटी तक यह दर लगभग 9.33 फीसदी होगी। इसे भी क्रिसिल से एफएएए रेटिंग प्राप्त है। इसके अलावा कुछ इक्विटी म्यूचुअल फंड्स भी हैं, जिनमें आप निवेश पर विचार कर सकते हैं। इन फंड्स में पिछले 3-5 सालों में शानदार रिटर्न मिला है।
ये भी हैं विकल्प
अगर आप एक वेतनभोगी हैं और किसी शेयर में निवेश पर विचार कर रहे हैं तो ONGC के शेयरों में निवेश एक बेहतर विकल्प है। भारत की प्रमुख तेल और गैस कंपनी का शेयर अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर के काफी करीब तक नीचे गिरा है। इस समय यह 125 रुपये पर उपलब्ध है। इस शेयर पर आपको 5-6 फीसदी का डिविडेंड भी मिल सकता है। यदि आप बचत खाते में 1 लाख रुपये से अधिक का बैलेंस रखते हैं तो यह आईडीएफसी फर्स्ट सेविंग अकाउंट के बचत खाते में निवेश करने का सही समय हो सकता है। बैंक आपको अपने बचत खाते पर 7 फीसदी की ब्याज दर देगा, बशर्ते आपके खाते में 1 लाख रुपये से अधिक की शेष राशि है।
यह भी पढ़ें - म्यूचुअल फंड : 2020 के लिए सबसे शानदार इक्विटी फंड्स, होगा भारी मुनाफा
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
