नयी दिल्ली। पिछले कुछ सालों में निवेशकों का रुझान म्यूचुअल फंड्स की तरफ काफी बढ़ा है। इसका सबसे महत्वपूर्ण कारण है पिछले 5-10 सालों में म्यूचुअल फंड से बेहतर रिटर्न मिलना। पिछले कुछ समय में म्यूचुअल फंड्स कंपनियों की एसेट अंडर मैनेजमेंट भी तेजी से बढ़ी है, जो इस समय रिकॉर्ड स्तर पर है। अगर आप नये साल में इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको बतात हैं ऐसे ही कुछ खास चुनिंदा म्यूचुअल फंड। उससे पहले आपको बता दें कि इन फंड्स को इनके पिछले प्रदर्शन, खास कर 3-5 साल के रिटर्न को देखते हुए, रेटिंग एजेंसियों ने मिली बेहतर रेटिंग्स और पोर्टफोलियो की क्वालिटी के आधार पर चुना गया है। म्यूचुअल फंड में निवेश से पहले इन चीजों पर ध्यान जेना जरूरी भी है, ताकि आपका पैसा सुरक्षित रहे। आइये जानते हैं ऐसे ही बेस्ट इक्विटी म्यूचुअल फंड्स के बारे में, जिनमें निवेश करके आपको जोरदार रिटर्न मिल सकता है।
एक्सिस और केनरा रोबेको के ब्लूचिप फंड
एक्सिस ब्लूचिप फंड ग्रोथ को क्रिसिल से 5-स्टार रेटिंग मिली है। इस फंड एक मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। वहीं रिटर्न पर गौर करें तो इसका पिछले तीन साल का वार्षिक रिटर्न 19.74 फीसदी रहा है। पिछले 5 सालों में एक्सिस के इस फंड का सालाना रिटर्न 11.22 रिटर्न रहा है। इस फंड ने एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में निवेश किया हुआ है। इसके अलावा केनरा रोबेको ब्लूचिप इक्विटी फंड - रेगुलर प्लान - ग्रोथ को भी क्रिसिल से 5 स्टार रेटिंग मिली है। इसने एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, इंफोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर खरीद रखे हैं। इसका पिछले तीन सालों का सालाना रिटर्न 16.26 फीसदी रहा है।
बीएनबी पारिबा का लार्ज कैप और डीएसपी का मिडकैप फंड
5 स्टार रेटिंग वाले बीएनपी पारिबा लार्ज कैप फंड ने पिछले तीन सालों में 14.91 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है। फंड की मौजूदा एनएवी यानी नेट एसेट वैल्यू 97.37 रुपये है। इसमें आप एसआईपी के जरिये भी निवेश कर सकते हैं। मगर याद रखें, इक्विटी म्यूचुअल फंड पर टैक्स लगता है, इसलिए उसी के अनुसार योजना बनायें। अगर आप मिडकैप शेयरों में रुचि रखते हैं तो डीएसपी मिडकैप फंड - ग्रोथ आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। इस फंड का पिछले 5 वर्षीय सालाना रिटर्न 11.56 फीसदी और 3 वर्षीय रिटर्न 10.71 फीसदी रहा है। इस फंड को क्रिसिल से 4 स्टार रेटिंग मिली हुई है।
मल्टीकैप फंड्स भी हैं बेहतर विकल्प
इस लिस्ट में दो बढ़िया मल्टीकैप फंड्स भी हैं। मल्टीकैप फंड्स लार्ज, मिड और स्मॉल कैप फंड्स में मिला-जुला के निवेश करते हैं। इनमें पहला है क्रिसिल से 5 स्टार रेटिंग प्राप्त जेएम मल्टीकैप फंड ग्रोथ, जिसने पिछले तीन सालों में 16.71 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसके पोर्टफोलिये पर नजर डालें तो इसमें एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स और लार्सन ऐंड टुब्रो जैसे दिग्गज शेयर शामिल हैं। वहीं कोटक स्टैंडर्ड मल्टीकैप फंड - ग्रोथ को क्रिसिल ने 4 स्टार रेटिंग दी हैं। इस फंड का पिछले 5 सालों में वार्षिक रिटर्न 11.61 फीसदी और तीन सालों में सालाना रिटर्न 14 फीसदी है। फंड के पोर्टफोलियो में जो बड़े शेयर हैं उनमें आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - रिलायंस जियो के खिलाफ 4000 से अधिक शिकायतें, जानिये पूरा मामला
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications