नयी दिल्ली। रिटायरमेंट की उम्र नजदीक आने पर आपको हर महीने होने वालों खर्चों की चिंता हो सकती है। रिटायरमेंट के बाद तो चुनौतियाँ सामने आयेंगी ही। इसके लिए पहले से तैयारी करना बहुत जरूरी है। आपको ऐसी बहुत सारी स्कीम मिल जायेंगी जो रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम देती हैं। इनमें मासिक इनकम योजनाएँ भी शामिल हैं। वैसे आपको बता दें कि रेगुलर इनकम के लिए मासिक इनकम योजनाओं को ही बेस्ट माना जाता है। अगर आप रिटायर नहीं हुए हैं तो ऐसी किसी योजना में निवेश शुरू कर दें। अगर आप रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम की तलाश में हैं तो हम आपको ऐसी 4 मासिक आय योजनाओं के बारे में बताते हैं, जिनमें आपको बेहतर रिटर्न के साथ साथ सुरक्षा भी मिलेगी। यहाँ सुरक्षा का मतलब है कि आप की निवेश की गयी पूँजी सुरक्षित रहेगी। लोग अपने निवेश से अधिकतम रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं, तो आइये हम आपको ऐसी 4 योजनाओं के बारे में जानकारी देते हैं, जो रिटायरमेंट के बाद आपको रेगुलर इनकम देंगी।
बजाज फाइनेंस मंथली इनकम एफडी
अगर आप मासिक ब्याज आमदनी देख रहे हैं तो बजाज फाइनेंस की फिक्स्ड डिपॉजिट अच्छा विकल्प है। 36 से 60 महीने की जमा राशि पर आपको 7.81 फीसदी की ब्याज आय मिलेगी, जो बुरी नहीं है। असल में तो यह देश के कमर्शियस बैंकों की तुलना में अधिक है। एएए रेटेड होने से यह एफडी सुरक्षित भी हैं, जो इन्हें निवेश का एक अच्छा ऑप्शन बनाता है। इसमें अगर आप अपनी जमा राशि को रिन्यू करें तो आपको 0.10 फीसदी एक्ट्रा रिटर्न मिलेगा। साथ ही कुछ निश्चित श्रेणी के निवेशकों, जैसे वरिष्ठ नागरिक, को भी अतिरिक्त रिटर्न मिलेगा। आप इन एफडी में 24 से 35 महीनों की अवधि के लिए भी निवेश कर सकते हैं, मगर तब मासिक ब्याज कम होगा।
पोस्ट ऑफिस की मासिक आय योजना
पोस्ट ऑफिस की मासिक आय योजना पर आपको 7.6% की वार्षिक ब्याज दर मिलेगी, जिसका भुगतान मासिक आधार पर किया जायेगा। आप इसमें 100 रुपये के गुणज में निवेश कर सकते हैं। हालांकि इसमें निवेश की एक सीमा है। इसमें व्यक्तिगत खाते में अधिकतम 4.5 लाख रुपये और संयुक्त खाते में 9 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। सरकारी योजना होने के कराण इससमें उच्च स्तर की सुरक्षा है। मगर यह भी याद रखना महत्वपूर्ण है कि इस योजना में मिलने वाला ब्याज पूरी तरह से कर योग्य है, इसलिए इसी हिसाब से निवेश करें।
महिंद्रा फाइनेंस फिक्स्ड डिपॉजिट
पहले बतायी गयी दोनों योजनाओं के मुकाबले महिंद्रा फाइनेंस की ब्याज दरें सबसे अधिक हैं। कंपनी 33 महीने की जमा राशि पर 7.95 फीसदी वार्षिक ब्याज दर देती है। यहां तक कि 4 महीने की जमा पर भी आपको इतना ही ब्याज मिलेगा। अगर आप 15 या 20 महीने के लिए निवेश करने का सोच रहे हैं तो भी आपको 7.35 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने महिंद्रा फाइनेंस की एफडी को एफएएए रेटिंग दी है, जो काफी सुरक्षित है। अर्थव्यवस्था में ब्याज दरें गिर रही हैं, ऐसे में निवेशक थोड़े समय के लिए इसमें निवेश कर सकते हैं।
म्यूचुअल फंड की मासिक आय योजना
कई म्युचुअल फंड योजनाएं भी हैं जिनमें आपको मासिक आय मिलेगी। मगर इनमें रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती। उदाहरण के लिए ऊपर जिन योजनाओं का जिक्र किया गया है उन सब में एक निश्चित ब्याज दर भी दी गयी है। मगर यही बात म्यूचुअल फंड की मासिक आय योजनाओं के बारे में नहीं कही जा सकती, क्योंकि यह किसी फंड से रिटर्न पर निर्भर है। म्यूचुअल फंड जोखिम भरे भी होते है। इसलिए अगर आप रिटायर हैं तो यह नियमित मासिक आय के लिहाज से आपके लिए अच्छा विकल्प नहीं होगा। ध्यान रखें कि इन सभी मासिक आय योजनाओं पर मिलने वाली आय पूरी तरह से कर योग्य हैं।
यह भी पढ़ें - साल 2019 : इन आईपीओ से निवेशकों का पैसा हुआ दोगुना
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
