बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए लोग उनके जन्म लेते ही अच्छी इन्वेस्टमेंट पॉलिसी लेने की प्लानिंग करते हैं। जिससे उनका भविष्य सुरक्षित बन सके।
नई दिल्ली: बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए लोग उनके जन्म लेते ही अच्छी इन्वेस्टमेंट पॉलिसी लेने की प्लानिंग करते हैं। जिससे उनका भविष्य सुरक्षित बन सके। आज हम आपको एलआईसी की एक ऐसी पॉलिसी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे एलआईसी ने बेटी की शादी के लिए ही बनाया है। इस पॉलिसी को खरीदने के लिए आपको मात्र 121 रुपये खर्च करेने की जरुरत पड़ेगी।LIC : बंद हुई पॉलिसी को दोबारा ऐसे करें आसानी से चालू ये भी पढ़ें

बेटी की शादी के लिए खरीदें एलआईसी की ये पॉलिसी
बता दें कि एलआईसी की इस पॉलिसी में 121 रुपये रोजाना खर्च करने पर आप अपनी बेटी की पढ़ाई-लिखाई से लेकर शादी-ब्याह तक की चिंता से निश्चिंत हो जाएंगे। चलिए आपको इस स्कीम के फायदे के बारे में बताते है। जी हां एलआईसी ने इस पॉलिसी का नाम भी कन्यादान योजना रखा है। बेटी की शादी धूमधाम से करना चाहते हैं तो इस पॉलिसी में जरुर निवेश करें। इस पॉलिसी को लेने के बाद आप बिटिया की शादी की चिंता से मुक्त हो सकते हैं।
121 रुपये रोजाना निवेश पर मिलेंगे 27 लाख रुपये
इस पॉलिसी में आपको रोजाना 121 रुपये यानि हर महीने 3600 रुपये के करीब प्रीमियम देना होता है। आप चाहें तो इससे कम प्रीमियम पर भी पॉलिसी ले सकते हैं। लेकिन इससे मिलने वाली रकम भी कम हो जाएगी। आपको 121 रुपये रोजाना निवेश करने पर 25 साल बाद 27 लाख रुपये मिलेंगे।
प्लान में डेथ बेनेफिट भी शामिल
वहीं अगर पॉलिसी लेने पर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए तो उसके परिवार को प्रीमियम अदा नहीं करना होगा। अगर मौत एक्सीडेंटल है तो परिवार को 10 लाख रुपये एकमुश्त मिलेंगे। अगर मौत सामान्य हालातों में हुई है तो 5 लाख रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही परिवार को मैच्योरिटी तक हर साल 50,000 रुपये भी मिलेंगे। यानी इस प्लान में डेथ बेनेफिट भी शामिल है। 25 साल बाद 27 लाख रुपये की रकम नॉमिनी को दी जाएगी।
जानिए कब से कब तक ले सकते है प्लान
इस पॉलिसी को 25 साल की जगह 13 साल के लिए भी लिया जा सकता है। इस पैसे का इस्तेमाल शादी के अलावा बेटी की पढ़ाई में भी किया जा सकता है। कुल मिला कर आप इस पॉलिसी को लेकर बेटी की पढ़ाई और उसकी शादी की चिंता से मुक्त हो सकते हैं। पॉलिसी लेने के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी। फॉर्म भरने के लिए आपको आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, पते का प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी। इसके अलावा हस्ताक्षर किया हुआ आवेदन फॉर्म और पहले प्रीमियम के लिए चेक या कैश के साथ-साथ जन्म प्रमाण पत्र भी देना होगा।
जानिए कौन ले सकता है पॉलिसी
एलआईसी कन्यादान पॉलिसी स्कीम के तहत पॉलिसी लेने के लिए पिता की उम्र 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही, बेटी की न्यूनतम आयु 1 साल होनी चाहिए। यह प्लान 25 साल के लिए मिलेगा। यह एलआईसी कन्यादान पॉलिसी स्कीम आपकी और आपकी बेटी की अलग-अलग आयु के हिसाब से भी मिल सकती है। बेटी की आयु के हिसाब से इस पॉलिसी की समय सीमा घटा दी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति कम या ज्यादा प्रीमियम का भुगतान करना चाहता है, तो वह इस पॉलिसी प्लान में शामिल हो सकता है और इस योजना का लाभ उठा सकता है। बता दें कि पॉलिसी लेने के लिए आपको आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, पते का सबूत, पासपोर्ट साइज फोटो
योजना के प्रस्ताव का विधिवत भरा हुआ और हस्ताक्षर किया हुआ फॉर्म, पहला प्रीमियम भरने के लिए चेक या केश, जन्म प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी।
इनकम टैक्स में मिलती है छूट
एलआईसी कन्यादान पॉलिसी के तहत इनकम टैक्स अधिनियम 1961 के सेक्शन 80सी में प्रीमियम पर छूट प्रदान की जाती है। यह छूट अधिक से अधिक डेढ़ लाख रुपये तक की प्राप्त की जा सकती हैं। इसी के साथ सेक्शन 10 (10डी) के अंतर्गत मैच्योरिटी या मृत्यु क्लेम की राशि पर भी छूट प्रदान की जाती है। एलआईसी कन्यादान पॉलिसी के तहत आवेदक अपनी आमदनी के हिसाब से प्रीमियम की राशि घटा या बढ़ा सकता है। यह जरूरी नहीं है कि आवेदक रोजाना 121 रुपये ही जमा करें। यदि वह इससे ज्यादा जमा कर सकता है, तो वह कर सकता है। यदि वह 121 रुपये नहीं जमा कर सकता है, तो इससे कम प्रीमियम वाला प्लान ले सकता है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
