आपका एटीएम कार्ड अब बुरे वक्त में आपके बहुत काम आएगा। केन्द्र सरकार ने नए साल पर आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए रुपे कार्ड और यूपीआई ट्रांजेक्शंस पर एमडीआर शुल्क (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) को खत्म कर दिया
नई दिल्ली: आपका एटीएम कार्ड अब बुरे वक्त में आपके बहुत काम आएगा। केन्द्र सरकार ने नए साल पर आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए रुपे कार्ड और यूपीआई ट्रांजेक्शंस पर एमडीआर शुल्क (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) को खत्म कर दिया है। इसका मतलब साफ है कि अब आपको ट्रांजेक्शन करते वक्त कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा। डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार नए प्रयास कर रही है। इससे लोगों को यह फायदा होगा कि उन्हें ट्रांजेक्शन करते समय कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। इसके साथ ही रुपे कार्ड पर 16 हजार रुपये कैश बैक पाने का नया ऑफर भी शुरू किया गया है। इस कार्ड पर ग्राहकों को मुफ्त में 10 लाख रुपये की कीमत का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर दिया जाता है। इंश्योरेंस और इनवेस्टमेंट में क्या अंतर है, जानना बेहद जरूरी ये भी पढ़ें
विदेश यात्रा पर 16 हजार कैशबैक
भारत में एनपीसीआई द्वारा रूपे कार्ड नेटवर्क का प्रबंधन किया जाता है। अब इस कार्ड से संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, श्रीलंका, ब्रिटेन, अमेरिका, स्पेन, स्विट्जरलैंड और थाइलैंड की यात्रा पर जाने वाले भारतीयों को रुपे इंटरनेशनल कार्ड को एक्टिवेट कराने पर मासिक 16,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। हालांकि इसके लिए ग्राहकों को न्यूनतम 1,000 रुपये का लेनदेन करना होगा।
खत्म किए एमडीआर चार्जेस
अब रुपे कार्ड और यूपीआई ट्रांजेक्शंस पर एमडीआर शुल्क (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) नहीं चुकाना होगा। यह खर्च खुद सरकार ने वहन करेगी। आपको बता दें कि जब भी कोई ग्राहक खरीदारी करते समय अपने कार्ड को मशीन में स्वैप कराता है तो हर ट्रांजेक्शन पर व्यापारी को निश्चित रकम चुकानी पड़ती है। इसे एमडीआर शुल्क कहते हैं। यह फीस ऑनलाइन और क्यू ऑर आधारित ट्रांजेक्शंस पर भी लगती है। एमडीआर शुल्क 3 जगह बंटता है। पहला, बैंक जिसके जरिये यह लेनदेन किया गया है। जबकि दूसरा वह कंपनी जिसने मशीन (प्वाइंट ऑफ सेल्स)) लगाई है और तीसरा कार्ड मुहैया कराने वाली कंपनियां यानी वीजा या मास्टर कार्ड आदि। क्रेडिट कार्ड पर एमडीआर शुल्क लेनदेन की रकम का 2 फीसदी तक हो सकता है।
मुफ्त मिलेगा 10 लाख का इंश्योरेंस कवर
रुपे कार्ड दो तरह का होता है - क्लासिक और प्रीमियम। क्लासिक कार्ड पर एक लाख रुपए का कवर है और प्रीमियम पर 10 लाख रुपये तक का कवर मिलता है। जबकि रूपे सेलेक्ट क्रेडिट कार्ड के साथ 10 लाख रुपये की कीमत का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर दिया जाता है। एसबीआई और पीएनबी सहित सभी प्रमुख सरकारी बैंक यह कार्ड जारी करते हैं। एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक सहित ज्यादातर प्राइवेट बैंक भी यह कार्ड जारी कर रहे हैं। आप अपने बैंक से इस बारे में पूछताछ कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें: https://www.rupay.co.in/sites/all/themes/rupay/document/Insurance-Cover-RuPay-Debit-Cards.pdf लिंक पर विजिट करें।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
