आज के समय में हर कोई अपनी रकम को इंश्योरेंस में बेहतर निवेश के ख्याल से डालता है। जबकि इंश्योरेंस प्लान लेने समय कस्टमर का एक मात्र उद्देश्य इंश्योरेंस होना चाहिए ना कि निवेश।
नई दिल्ली: आज के समय में हर कोई अपनी रकम को इंश्योरेंस में बेहतर निवेश के ख्याल से डालता है। जबकि इंश्योरेंस प्लान लेने समय कस्टमर का एक मात्र उद्देश्य इंश्योरेंस होना चाहिए ना कि निवेश। देश में करीब 90 फीसदी लोग इंश्योरेंस के नाम पर या तो मनी बैक पॉलिसी या एंडोमेंट, या फिर यूलिप ले लेते हैं। वहीं देखा जाएं तो जानकारों का कहना है कि इससे ना तो इंश्योरेंस का लक्ष्य पूरा हो पाता है और ना ही सही निवेश हो पाता है। सही मायने में इंश्योरेंस का काम टर्म पॉलिसी ही करता है। टर्म पॉलिसी से कम प्रीमियम में एक बड़ी राशि का बीमा हो जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि आपके लिए इंश्योरेंस कितना जरूरी है और कौन सी पॉलिसी आपके लिए बेहतर है। फिलहाल आपने देखा होगा बाजार में इस समय कई तरह के इंश्योरेंस प्लान उपलब्ध हैं। इनमें टर्म इंश्योरेंस, एंडोमेंट प्लान, यूएलआईपी, मनी बैक लाइफ इंश्योरेंस, पेंशन प्लान और चाइल्ड इंश्योरेंस प्रमुख हैं।
ट्रेडिशनल इंश्योरेंस में ज्यादा मैच्योरिटी बेनिफिट
एंडोमेंट प्लान
प्रीमियम ज्यादा, बीमा की रकम कम
निश्चित टर्म के बाद एक मुश्त रकम मिलेगी
सालाना 4 फीसदी के आसपास रिटर्न
मनी बैक लाइफ इंश्योरेंस
तय पीरियड पर मनी बैक का विकल्प
मैच्योरिटी पर भी एक मुश्त रकम मिलेगी
सालाना 4 फीसदी के आसपास रिटर्न
यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान
मार्केट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान है यूएलआईपी
प्रीमियम का कुछ हिस्सा जाता है लाइफ इंश्योरेंस में
प्रीमियम का बड़ा हिस्सा शेयर बाज़ार में निवेश करता है
इक्विटी और डेट दोनों में निवेश करने का ऑप्शन
मंथली या सालाना आधार पर भर सकते हैं प्रीमियम
टर्म इंश्योरेंस में मैच्योरिटी पर कम फायदा
टर्म इंश्योरेंस को लेकर लोगों में जागरूकता का अभाव है। साथ ही मैच्योरिटी पर फायदे कम होने से भी इसकी ओर लोगों का रुझान कम रहता है। वहीं जीवन बीमा पॉलिसी से मैच्योर होने के बाद कुछ रकम मिलती है, जबकि परंपरागत टर्म इंश्योरेंस से कोई रकम नहीं मिलती है। हालांकि अब मार्केट में ऐसे भी टर्म प्लान मौजूद हैं, जो कवर लेने वाले को मैच्योरिटी पर कुल प्रीमियम की राशि लौटा देते हैं। यानि अगर आपने टर्म प्लान लिया है और कवर अवधि के दौरान आपको कुछ भी नहीं हुआ तो कंपनी आपसे ली हुई कुल प्रीमियम की राशि आपको लौटा देगी। इस तरह के टर्म प्लान को टर्म इंश्योरेंस प्लान विद रिटर्न ऑफ प्रीमियम (टीआरओपी) कहा जाता है। इस तरह के प्लान का प्रीमियम थोड़ा अधिक होता है। बीमा लेने वाले व्यक्ति की पॉलिसी के दौरान अचानक मृत्यु हो जाती है और अगर नॉमिनी मिलने वाले लाभ को एकमुश्त लेना नहीं चाहता है तो वह इसको मासिक आधार पर ले सकता है। वहीं अगर नॉमिनी चाहता है कि वह एक साथ राशि ले तो वह ऐसा बाद में भी कर सकता है।
जानिए कितना होना चाहिए कवर
टर्म प्लान लेने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आपको कम प्रीमियम में बड़ा कवर देता है। आप 1 करोड़ रुपए का कवर बहुत ही कम प्रीमियम पर ले सकते हैं। ऐसा इसलिए है कि टर्म प्लान पूरी तरह से रिस्क प्लान होता है। इसलिए जो लोग कम प्रीमियम में बड़ा कवर लेना चाहते हैं, उनके लिए यह सबसे अच्छा विकल्प है. इसके साथ ही आप पॉलिसी टर्म के दौरान अपने कवर को चाहें तो बढ़ा भी सकते हैं। एक 35 साल के आदमी को 30 साल के लिए 1 करोड़ रुपये के कवर पर 12 से लेकर 15 हजार रुपए के बीच या आसपास देना पड़ सकता है। अगर आपकी उम्र 40 साल से कम है तो एश्योर्ड रकम आपकी सालाना आय की 15 गुना होनी चाहिए और अगर आपकी उम्र 40 से 45 साल के बीच है तो यह राशि आपकी सालाना आय की 10 गुना होनी चाहिए।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications