अगर आपका अकाउंट पोस्ट ऑफिस में है तो यह खबर आपके लिए ही है। पोस्ट ऑफिस में छोटी बचत योजनाओं का फायदा लेने के लिए लोग अकाउंट खुलवाते हैं।
नई दिल्ली: अगर आपका अकाउंट पोस्ट ऑफिस में है तो यह खबर आपके लिए ही है। पोस्ट ऑफिस में छोटी बचत योजनाओं का फायदा लेने के लिए लोग अकाउंट खुलवाते हैं। लेकिन लंबे समय बाद अब पोस्ट ऑफिस में मौजूद आपके अकाउंट को लेकर अब नए नियम आ गए हैं। इसके तहत आपको अकाउंट में मिनिमम 500 रुपये बनाए रखना होगा। जानकारी दें कि पहले यह रकम 50 रुपये तय थी। पोस्ट ऑफिस : बैंक से जल्दी कर देता है 5 लाख को 7.30 लाख, जानें डिटेल ये भी पढ़ें
अब वसूलेगा जाएगा 100 रुपये की पेनाल्टी
लेकिन अब नए नियम के मुताबिक, अगर आपके अकाउंट में 31 मार्च 2020 को मिनिमम 500 रुपये से कम राशि पाई गई तो पोस्ट ऑफिस आपसे पेनाल्टी वसूलेगा। पेनाल्टी की राशि 100 रुपये होगी। इतना ही नहीं, नए नियम के मुताबिक, अगर आपके खाते में जीरो रकम पाई गई तब आपके अकाउंट को ही बंद कर दिया जाएगा। कुल मिलाकर बैंक की तर्ज पर अब पोस्ट ऑफिस अकाउंट में भी आपको मिनिमम राशि बनाए रखनी होगी। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको परेशानी हो सकती है।
पोस्ट ऑफिस को हर साल 2800 करोड़ रुपये का नुकसान
पोस्ट ऑफिस आपसे पेनाल्टी हर साल लेगा. इसलिए अब अपने अकाउंट को जल्दी से मिनिमम बैलेंस में ले आइए। जानकारी के मुताबिक पोस्ट ऑफिस ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि मिनिमम बैलेंस की रकम न होने की वजह से पोस्ट ऑफिस को हर साल 2800 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
स्मॉल सेविंग स्कीम में मौजूदा ब्याज दरें
पब्लिक प्रोविडेंट फंड - 7.9%
सुकन्या समृद्धि योजना - 8.4%
सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम - 8.6%
5 साल के नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स - 7.9%
किसान विकास पत्र - 7.6%
नेशनल सेविंग्स मंथली इनकम अकाउंट - 7.6%.
पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि योजना
दूसरी तरफ आपको बता दें कि अगर आपने पोस्ट ऑफिस में पीपीएफ अकाउंट खुलवा रखा है या सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट चला रहे हैं तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। इन अकाउंट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि बेटिंयों के लिए खोले जाने वाले सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट मिनिमम 250 रुपये, पीपीएफ अकाउंट 500 रुपये और सीनियर सिटिजन सेविंग अकाउंट और एमआईएस अकाउंट 1000-1000 रुपये में खोला जा सकता है।
जानिए पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खोलने के फायदे
- खाता खोलने के लिए न्यूनतम धनराशि 20 रुपए है। व्यक्तिगत / संयुक्त खातों पर 4.0% वार्षिक ब्याज मिलता है। जबकि गैर-चेक सुविधा वोले खाते में आवश्यक न्यूनतम शेष धनराशि 50/- रुपए है।
- वहीं 500 रुपए के साथ खाता खोलने पर चेक सुविधा उपलब्ध है। यही वजह है कि इस तरह के खाते में न्यूनतम शेष धनराशि 500 रुपए का होना जरूरी है।
- ध्यान रखें कि खाता केवल नकदी के द्वारा खोला जा सकता है।
- वहीं नामांकन की सुविधा खाता खोलने के समय तथा खाता खोलने के बाद भी उपलब्ध है।
- यह खाता एक डाकघर से दूसरे डाकघर में स्थानांतरित किया जा सकता है।
- एक डाकघर में एक खाता खोला जा सकता है। वहीं किसी नाबालिग व्यक्ति के नाम से भी खाता खोला जा सकता है और 10 साल और उससे अधिक आयु के नाबालिग व्यक्ति खाता खोल भी सकते हैं और संचालित भी कर सकते हैं।
- अच्छी बात तो यह है कि इसके द्वारा एटीएम की सुविधा भी मिलती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications