पूरी जिंदगी हम काम करते हैं जिससे हम अपने परिवार के साथ सुकून भरी लाइफ जी सकें। लेकिन हम तब तक ही कमा सकते हैं कि जब तक हमारा शरीर साथ देता है।
नई दिल्ली: पूरी जिंदगी हम काम करते हैं जिससे हम अपने परिवार के साथ सुकून भरी लाइफ जी सकें। लेकिन हम तब तक ही कमा सकते हैं कि जब तक हमारा शरीर साथ देता है। ऐसे में सिक्योर्ड फ्यूचर के लिए समय रहते रिटायरमेंट की प्लानिंग करना बेहद समझदारी भरा कदम है। लेकिन इसके लिए प्रोपर प्लानिंग के साथ समझदारी पूर्ण निवेश करना बहुत जरूरी है। रिटायरमेंट प्लान एक महत्वपूर्ण फाइनेंशियल जिम्मेदारी है जो कि प्रत्येक व्यक्ति अपने और अपने प्रियजनों के लिए उठाता है। धांसू रिटायरमेंट फंड तैयार करने के लिए PPF या VPF कौन है ज्यादा बेहतर, जानिए यहां ये भी पढ़ें

जल्द रिटायरमेंट लेने प्रोपर प्लानिंग बेहद जरुरी
आज के समय में बहुत बड़ी संख्या में लोग जल्द से जल्द अपनी जिम्मेदारियों से पूरा कर रिटायर हो जाना चाहते हैं। लेकिन हर किसी कि यह इच्छा पूरी नहीं हो पाती है। लेकिन अगर आप पहले से ही जल्द रिटायर होने की योजना पर काम करने लग जाएं तो संभव है आप 60 साल से पहले ही नौकरी को अलविदा कह दें। आज हम आपको ऐसे ही टिप्स बता रहे हैं जो आपके जल्द रिटायरमेंट लेने के काम आएंगे। लेकिन उसके पहले आपको कुछ स्मार्ट टिप्स जानने होंगे जिनका पालन करके आप खुद को जल्दी रिटायरमेंट के लिए तैयार कर सकते हैं। इस तरह से आने वाले साल में आपको कभी पैसों की दिक्कत नहीं होगी।
निवेश शुरू करें
अगर आप जल्द रिटायरमेंट चाहते हैं तो आपको जल्दी रिटायरमेंट के लिए निवेश भी शुरू कर देना चाहिए। जल्द निवेश करके आप इक्विटी में आवश्यक निवेश कर सकते हैं, जिसमें उच्च रिटर्न मिल सकता है। जल्दी निवेश करने से कंपाउंडिंग का प्रभाव भी बढ़ गया।
पीपीएफ
पब्लिक प्राविडेंट फंड यानि कि पीपीएफ पैसा बचाने के लिए बेहतरीन विकल्पों में से एक है। इसमें न सिर्फ पैसा जमा करने से टैक्स बचता है बल्कि इस पर ब्याज भी टैक्स फ्री होता है।
एनपीएस
न्यू पेंशन स्कीम यानि की एनपीएस खासतौर पर रिटायरमेंट के लिए डिजाइन की गई है। न्यू पेंशन स्कीम इसमें 80 सी के तहत 10 फीसदी टैक्स बचत हो सकती है। इसमें 6 अलग अलग फंड में निवेश की सुविधा है। इसमें निवेश की कोई ऊपरी सीमा नहीं है।
इक्विटी में अधिक राशि आवंटित करें
लॉन्ग टर्म में वेल्थ बनाने के लिए इक्विटी बेस्ट एसेट क्लास है। चूंकि रिटायरमेंट एक दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्य है जिसे आप अपने मासिक निवेश के एक बड़े हिस्से को इक्विटी में आवंटित कर सकते हैं। जितना अधिक आप इक्विटी के लिए आवंटित करते हैं, उतनी ही तेजी से आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे इसलिए आप जल्दी रिटायरमेंट ले सकते हैं।
महंगाई को देखते हुए लें निर्णय
रिटायरमेंट की योजना बनाते समय आप मुद्रास्फीति का ध्यान जरूर रखें। महंगाई भारत में लंबे समय तक रहने वाली है। आने वाले वर्षों में महंगाई कितनी बढ़ सकती है और उसे देखते हुए आपको कितने पैसों की जरूरत एक महीने में पड़ेगी इसका पूरा हिसाब किताब लगा लें।
स्वास्थ्य बीमा को दें अहमियत
एक सफल रिटायरमेंट प्लान के लिए जरूरी है कि आप स्वास्थ्य बीमा जरूर कराएं। अगर आपने एक अच्छा स्वास्थय बीमा नहीं कराया है तो मेडिकल इमरजेंसी के दौर में आपकी रिटारमेंट बचत में भारी बोझ हो सकती है। पर्याप्त स्वास्थ्य बीमा नहीं होने से आपकी रिटायरमेंट बचत में सेंध लग सकती है, क्योंकि अस्पताल में भर्ती होने के खर्च बढ़ गए हैं और जीवन शैली के चलते रोगों से प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। इसलिए पर्याप्त स्वास्थ्य बीमा होने से यह सुनिश्चित होगा कि आपको किसी भी चिकित्सा आपातकाल के मामले में अपनी रिटायरमेंट बचत में सेंध लगाने की आवश्यकता नहीं है। जितनी जल्दी आप स्वास्थ्य बीमा खरीदेंगे आपको उतना ही कम प्रीमियम देना होगा।
More From GoodReturns

Chandra Grahan 2026: सूतक काल सुबह 6:23 से शुरू, जानें आपके शहर में कब लगेगा चंद्र ग्रहण

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: चंद्र ग्रहण के दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस



Click it and Unblock the Notifications