नयी दिल्ली। आम तौर पर लोग बचत खाते में पैसे इसलिए नहीं रखते क्योंकि इसमें ब्याज बहुत कम मिलता है। ऐसी स्थिति में आप पैसा इधर-उधर लगाते हैं, जहां बेहतर रिटर्न के साथ जोखिम भी आता है। मगर यदि आपको पता चले कि ऐसे भी बैंक हैं जहां आपको बचत खाते पर एफडी के बराबर ही ब्याज मिलता है तो कैसा लगेगा। जी हां ऐसे कुछ बैंक हैं जिनमें बचत खाते पर आपको एफडी के बराबर ही ब्याज दर मिलता है। जहां एसबीआई, पीएनबी और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बैंकों में आपको अपनी जमा राशि पर सिर्फ 4 फीसदी तक ब्याज मिलेगा, वहीं कुछ ऐसे बैंक मौजूद हैं जो बचत खाते पर 8 फीसदी तक का जोरदार ब्याज दे रहे हैं। बचत खाते की खास बात ये है कि इसमें आपके पैसे को कोई जोखिम नहीं होगा। आइये जानते हैं ऐसे बैंकों के बारे में।
बंधन बैंक और सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक
बंधन बैंक में बचत खाते में 1 लाख रुपये तक की जमा राशि पर सालाना 4 फीसदी और 1 लाख से 10 करोड़ रुपये तक की जमा पर 6 फीसदी तक ब्याज मिलेगा। वहीं अगर आपकी रकम 10 करोड़ से 50 करोड़ रुपये तक है तो ब्याज 6.55 फीसदी होगी। 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की जमा पर आपको 7 फीसदी ब्याज मिलेगा। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में 1 लाख रुपये तक की जमा पर 6.25 फीसदी और 1 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक की जमा राशि पर 7.25 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं 10 लाख से ज्यादा की राशि पर 7 फीसदी ब्याज मिलेगा।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में बचत खाते में 1 लाख रुपये तक की जमा पर 6 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं 1 लाख रुपये से 1 करोड़ तक पर ब्याज दर 7 फीसदी है। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में 5 लाख रुपये तक की जमा पर 4 फीसदी, 5 लाख रुपये से 50 लाख रुपये तक की जमा राशि पर 5.50 फीसदी, 50 लाख रुपये से 5 करोड़ रुपये तक की जमा पर 6.75 फीसदी और 5 करोड़ रुपये की जमा पर 7 फीसदी ब्याज मिलेगा।
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक और ईएएसएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक 1 लाख रुपये तक की जमा पर 5 फीसदी, 1 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक की जमा पर 6 फीसदी, 10 लाख रुपये से 5 करोड़ रुपये तक की जमा पर 7 फीसदी, 5 करोड़ रुपये से 25 करोड़ रुपये तक की जमा पर 7.5 फीसदी और इससे अधिक पर 8 फीसदी ब्याज दे रहा है। इसके अलावा ईएएसएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक 1 लाख रुपये तक की जमा पर 4 फीसदी, 1 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक की जमा पर 6.50 फीसदी और 10 लाख रुपये से ज्यादा पर 7 फीसदी ब्याज मिल रहा है। ये सभी दरें सालाना हैं।
यह भी पढ़ें - SBI : नई स्कीम लांच, जानिए कितना मिलेगा ब्याज
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
