Small Saving Schemes: भारत सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीम जैसे पब्लिक प्रोविडेंट फंड और सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के अलावा कई और योजनाओं के नियम में बदलाव किए हैं। ये बदलाव ज्यादा निवेशकों को आकर्षित करने के लिए किए गए हैं। इसके तहत आपके सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम खोलने के लिए 3 महीने तक का समय मिलेगा, जो पहले सिर्फ एक महीने का था। इसकी नोटिफिकेशन 9 नवंबर को जारी की गई है।
इस बदलाव के तहत अब कोई भी व्यक्ति रिटायर होने के 3 महीने बाद तक अपने पैसे सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में लगा सकता है। इस दौरान उसे व्यक्ति को रिटायरमेंट के पैसे आने वाले दिन का प्रूफ देना पड़ेगा। नोटिफिकेशन में यह भी लिखा गया है कि इस स्कीम की मैच्योरिटी की तारीख पर, जो इंट्रेस्ट रेट रहेगा वही इंट्रेस्ट रेट आपको मिलेगा।

पीपीएफ के नियमों में किए गए हैं ये खास बदलाव
इतना ही नहीं सरकार ने पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी (पीपीएफ) से पैसे निकालने के नियम में भी बदलाव किए हैं। इस दौरान पीपीएफ अकाउंट को तय वक्त से पहले बंद किए जाने के नियमों में भी कई बदलाव किए गए हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार इन बदलावों को पब्लिक प्रोविडेंट फंड (अमेंडमेंट) स्कीम 2023 कहा गया है।
इस संशोधन के तहत नेशनल सेविंग टाइम डिपॉजिट स्कीम में तय समय से पहले पैसे निकालने पर एक विशेष तरह के एडजस्टमेंट के बारे में भी बताया गया है। इसमें बताया गया है कि अगर आपने 5 साल के लिए अपना अकाउंट ओपन किया है, लेकिन आप अकाउंट खोलने के 4 साल के बाद ही पैसा निकाल लेते हैं या अकाउंट बंद करते हैं, तो आपको उस पर पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट का इंट्रेस्ट मिलेगा।
तात्कालिक नियम के अनुसार अगर कोई अकाउंट 5 साल के लिए खोला गया है और उसे सिर्फ 4 साल में ही बंद कर दिया जाता है, तो उसे पर आपको सिर्फ 3 साल के डिपॉजिट अकाउंट का इंटरेस्ट रेट मिलता है। इन सभी स्मॉल सेविंग अकाउंट को वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा मैनेज किया जाता है।
कौन-कौन सी हैं 9 स्मॉल सेविंग्स स्कीम
फिलहाल सरकार नो तरह की स्मॉल सेविंग स्कीम चल रही है। इनके तहत आप रिकरिंग डिपॉजिट, पब्लिक प्रोविडेंट फंड, सुकन्या समृद्धि योजना, महिला सम्मान बचत सर्टिफिकेट, किसान विकास पत्र, नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट और सीनियर सिटीजन्स सेविंग्स स्कीम में अपने पैसे इन्वेस्ट कर सकते हैं।
सरकार द्वारा ये किए गए बदलाव निवेशकों को आकर्षित किए जाने वाले माने जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इसे पब्लिक प्रोविडेंट फंड और सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम की तरफ लोगों का आकर्षण भी काफी बढ़ रहा है।
क्या होती हैं स्माल सेविंग स्कीम
भारत सरकार अलग-अलग वर्ग के लोगों को लाभ देने के लिए कई योजनाएं चलती हैं। इन योजनाओं से आम लोगों को पैसे बचाने में मदद और ज्यादा बेहतर ब्याज दर के फायदे भी मिलते हैं। इनमें सुरक्षा, गारंटीड रिटर्न, ब्याज दर और टैक्स छूट आदि भी शामिल हैं। छोटी बचत योजना के तहत आपका अकाउंट किसी भी डाकघर की शाखा में खोला जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Ravi Modi Success Story: जानिए कैसे 10,000 रु से शुरू कर बनाई हजारों करोड़ रु की कंपनी
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications