Ravi Modi Success Story : रवि मोदी का नाम देश के अमीरों की लिस्ट में 64वें नंबर पर है। रवि कोलकाता में पले बढ़े हैं। उन्होंने अपने पिताजी की छोटी सी कपड़े की दुकान पर पढ़ाई के साथ ही 9 वर्ष काम करने के बाद आज से करीब 21 वर्ष पहले रवि मोदी ने अपना कार्य शुरू किया किया था।
आज उनकी कंपनी वेदांत फैशन के मार्केट पूंजीकरण की अगर हम बात करें तो फिर यह लगभग 32 हजार करोड़ रु से अधिक है। मान्यवर जो मोदी की कंपनी का ब्रांड है। यह भारतीय वेडिंग मार्केट का जाना माना नाम है।

ऐसा बिल्कुल भी नही है कि उन्होंने अपने कारोबार को कोई बड़ी राशि लगाकर शुरू किया था। उन्होंने पिता से खटपट होने के बाद अपनी मां से मिले 10,000 रु से अपना कारोबार शुरू किया। रवि मोदी आज अपनी मेहनत और हुनर से आज 28 हजार करोड़ रु की सपंत्ति के मालिक बन गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए लोन नहीं लिया। उन्होंने अपने कारोबार से आय पैसे को निवेजस करके अपना कारोबार खड़ा किया है। उनका कारोबार वेदांत फैशन अब भारत में तो फैला ही है। इसके साथ ही कई देशों में भी फैला है।
अगर हम देश की बात करें तो फिर देश में कंपनी के 600 से अधिक स्टोर हैं तो हैं तो कंपनी 15 से अधिक इंटरनेशनल स्टोर भी संचालित करती है।
फोर्ब्स के अनुसार, रवि मोदी की नेटवर्थ लगभग 28 हजार 321 करोड़ रु है। वे देश के अमीरों की सूची में 64वें नंबर पर हैं।
रवि के पिता कोलकाता में कपड़े की दुकान में कार्य करते थे। रवि स्कूल से आने के बाद और छुट्टी वाले दिन दुकान पर पिता की सहायता करते थे। वे 13 वर्ष की आयु से ही निरंतर दुकान पर आने लगे थे।
वे बीकॉम करते हुए भी वे अपने पिता का हाथ बंटाते थे। उन्होंने लगातार 9 वर्ष तक दुकान पर कार्य किया। उन्होंने
ग्रेजुएशन के बाद एमबीए करने का सोचा लेकिन इसके लिए पिता ने मना कर दिया। उनके पिता ने उन्हें कारोबार में ही लग जाने के लिए कहा। रवि की कुछ वक्त के बाद उनके पिता से खटपट होने लगी।
रवि पिता से अनबन होने के बाद मां से 10,000 रु लेकर कपड़ों का कार्य शुरू किया। उन्होंने अपने बेटे के नाम पर इसका नाम वेदांत रखा। उनके बनाए कपड़े लोगों को खूब पसंद आए।
उन्होंने इसके बाद अपने कपड़ों को मान्यवर ब्रांड नाम दिया। उन्होंने मार्केटों के साथ ही विशाल मेगा मार्ट जैसे बड़े स्टोर्स को भी टार्गेट किया।
वेदांत फैशन का पहला स्टोर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में खोला गया। देश भर में आज उनके 600 से अधिक स्टोर हैं।
वेदांत फैशन ने वर्ष 2016 में विराट कोहली को ब्रांड एंबेसडर बनाया। मान्यवर ब्रांड को इसके बाद तो पंख लग गए। इतना ही नहीं इसके बाद कंपनी ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को ब्रांड एंबेसडर बना महिलाओं के लिए ब्रांड मोहे लॉन्च किया। इसके बाद त्वमेव और मंथन ब्रांड भी लॉन्च किया। कंपनी पिछले वर्ष यानी वर्ष 2022 में लिस्ट हुई।
यह भी पढ़ें: Dhanteras पर बिका रिकार्ड तोड़ Gold, जानिए आंकड़े
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications