नयी दिल्ली। बहुत सारे लोग अपने सोने के आभूषण और कीमती चीजों को बैंक लॉकर में यह सोच कर रखते हैं कि इन्हें यहाँ रखना घर पर रखने से ज्यादा सुरक्षित हैं। यह भी सही है कि घर के मुकाबले बैंक में चोरी की संभावना बहुत कम है। मगर क्या आपको पता है कि लॉकर में रखी गई चीजों की बैंक कोई जिम्मेदारी नहीं लेता, क्योंकि उन्हें लॉकर में रखी गयी चीज की जानकारी नहीं होती। शायद आप इस बात से बैंक लॉकर को सुरक्षित न माने मगर फिर भी बैंक लॉकर घर के मुकाबले अधिक सुरक्षित है। मगर बैंक लॉकर में रखी गयी चीज का बीमा करवा लेना सबसे अधिक सुरक्षा होगी। जी हाँ कई बीमा कंपनियाँ आपको बैंक लॉकर में रखी चीजों के लिए बीमा सुरक्षा देते हैं। यह स्टैंडअलोन पॉलीसियाँ हो सकती हैं, जिनमें आप बैंक लॉकर में रखे सामान का बीमा करवा सकते हैं। जैसे टाटा एआईजी एक पैकेज्ड पॉलिसी के तहत अपने हाई नेट वर्थ वाले ग्राहकों को ज्वेलरी बीमा सर्विस देती है।

चोरी, आग, भूकंप पर भी मिलेगा कवर
एक एक्सक्लूसिव बैंक लॉकर बीमा पर आपको चोरी, आग, भूकंप, बैंक कर्मचारी द्वारा संभावित गड़बड़ या आतंकवाद की किसी घटना की स्थिति में भी कवर मिलेगा। आप केवल आभूषण और कीमती सामान ही नहीं, बल्कि बैंक लॉकर के अंदर रखे महत्वपूर्ण दस्तावेजों का बीमा करने का विकल्प भी चुन सकते हैं, जिसमें बीमा कंपनी रिप्लेसमेंट लागत सहमत सीमा तक वहन करती है। इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस में बैंक लॉकर्स के लिए एक स्टैंडअलोन पॉलिसी है जो न केवल चोरी बल्कि अन्य खतरों से सुरक्षा प्रदान करती है। इस पॉलिसी में आपको 300 रुपये के प्रीमियम पर 3 लाख रुपये और 2,500 रुपये पर न्यूनतम 40 लाख रुपये तक का कवरेज प्रदान करती है।
बैक लॉकर का इंश्योरेंस करवायें या नहीं
इसमें को दो राय नहीं है कि बैंक के बाहर चोरी का जोखिम अधिक होता है, इसलिए बैंक लॉकर का बीमा करवाया जाये या नहीं ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपके लॉकर में है क्या। यदि आपने इसमें आभूषण रखे हैं, तो आप एक व्यापक पॉलिसी लें, जो लॉकर के साथ ही घर पर भी चोरी होने पर आभूषण का बीमा करे। मगर इस पॉलिसी में बीमा राशि बैंक लॉकर बीमा पॉलिसी से कम हो सकती है। अगर लॉकर में जरूरी दस्तावेज या कोई और चीज है तो आप स्टैंडअलोन पॉलिसी चुन सकते हैं। मगर ध्यान रहे कि होम इंश्योरेंस पॉलिसियों के तहत ज्वेलरी इंश्योरेंस का प्रीमियम बीमित रकम के एक प्रतिशत के बराबर हो सकता है।
यह भी पढ़ें - प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 5 मुख्य फायदे, जानिये यहाँ
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications