पैसों की जरूरतों को पूरा करने में गोल्ड लोन काफी मदद करता है। फिर चाहे बिजनेस के लिए पैसे की जरूरत हो, अचानक से होने वाले खर्च हों या इमर्जेंसी जैसे हालात में आपको इससे मदद मिलती है।
नई दिल्ली, फरवरी 24। पैसों की जरूरतों को पूरा करने में गोल्ड लोन काफी मदद करता है। फिर चाहे बिजनेस के लिए पैसे की जरूरत हो, अचानक से होने वाले खर्च हों या इमर्जेंसी जैसे हालात में आपको इससे मदद मिलती है। गोल्ड लोन पर्सनल लोन के मुकाबले सस्ता भी होता है। तो अगर आप भी आने वाले दिनों में गोल्ड लोन लोने की सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि किन बैंकों में आपको सबसे सस्ता गोल्ड लोन मिल रहा है।

गोल्ड लोन लेना है बेहद आसान
किसी वित्तीय संस्था से पैसे उधार लेते समय आप पर्सनल लोन की जगह गोल्ड लोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। गोल्ड लोन लेने की तैयारी कर रहे हैं तो लोन लेने से पहले ब्याज दर की तुलना जरूर करें। वित्तीय विशेषज्ञों का कहना है कि सरकारी बैंक से सस्ते ब्याज दर पर गोल्ड लोन लिया जा सकता है। वहीं, गैर-बैंकिंग कंपनियों से गोल्ड लोन लेना काफी महंगा होता है। Business Idea : ये है मांग वाला बिजनेस, कराएगा खूब कमाई
सोने का मूल्य जितना ज्यादा होगा, लोन अमाउंट भी उतना ही ज्यादा
बैंक आपके सोने की सुरक्षा तब तक करते हैं, जब तक आप अपने लोन का पूरा भुगतान नहीं कर देते। आप गिरवी रखे गए सोने के मूल्य का 75% तक फ़ंड लोन के तौर पर ले सकते हैं। हालांकि यह आपके गहनों की शुद्धता आदि के आधार पर कम या ज्यादा हो सकता है। आपके सोने का मूल्य जितना ज्यादा होगा, लोन अमाउंट भी उतना ही ज्यादा होगा। लोन के लिए अप्लाई करने से पहले सोने की मौजूदा कीमत की जांच कर लेनी चाहिए। इस आधार पर, सोने के बदले मिलने वाले लोन अमाउंट का आकलन करना जरूरी है। आपके गोल्ड लोन की अवधि न्यूनतम 3 महीने से लेकर अधिकतम 48 महीने तक हो सकती है। आप अपने गोल्ड लोन के लिए चुनी गई अवधि के आधार पर ब्याज की गणना कर सकते हैं। चलिए आपको बताते है कि 2 साल के टेन्योर के लिए 5 लाख रुपये के गोल्ड लोन पर कहां मिल रहा है सबसे कम इंटरेस्ट रेट।
इन बैंक में मिल रहा है सबसे सस्ता गोल्ड लोन
- बैंक इंटरेस्ट रेट (%)
- फेडरल बैंक 6.99
- पंजाब एंड सिंध बैंक 7.00
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 7.00
- पंजाब नेशनल बैंक 7.25
- केनरा बैंक 7.35
- इंडियन बैंक 8.00
- बैंक ऑफ बड़ौदा 9.00
- करुड़ वैश्य बैंक 9.50
- बजाज फिनसर्व 11.00
- मुथूट फाइनेंस 11.90
जानिए कौन ले सकता है गोल्ड लोन
गोल्ड लोन लेने के लिए आपको एक पासपोर्ट फोटो के साथ आपको अपना कोई भी पहचान प्रमाण (पासपोर्ट, ड्राइवर का लाइसेंस, आधार कार्ड) और पते का प्रमाणपत्र (बिजली और फोन के बिल) जमा करना होगा। अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है, तो आप फॉर्म 60 जमा कर सकते हैं। जहां तक गोल्ड लोन लेने की बात है तो कोई भी व्यक्ति जो 18 साल और उससे ज़्यादा उम्र का हो वह अपना सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन के लिए आवेदन कर सकता है।
गोल्ड लोन के फायदे
- गोल्ड लोन की ब्याज दर पर्सनल लोन से कम हो सकती है।
- सोना गिरवी रखकर पैसे उधार लेते है, इसलिए काफी कम समय में लोन एप्रूव हो जाता है।
- होम लोन या दूसरे लोन के लिरए आपका सिबिल यानी क्रेडिट स्कोर जरूरी होता है। लेकिन, गोल्ड लोन में क्रेडिट हिस्ट्री की जरूरत नहीं पड़ती है।
- गोल्ड लोन लेने के लिए किसी भी सर्टिफिकेट या गारंटी की जरूरत नही होती है।
- गोल्ड लोन में दूसरे लोन मसलन होम लोन या पर्सनल लोन की तरह समय से पहले चुकाने पर प्री-पेमेंट पेनाल्टी नहीं लगती है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications