अगर आप भी अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो हमारी खबर जरुर पढ़ें। आज हम आपके लिए एक बेहतरीन आईडिया लेकर आए हैं। इस बिजनेस में आपको 5 गुना अधिक मुनाफा होगा।
नई दिल्ली, फरवरी 24। अगर आप भी अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो हमारी खबर जरुर पढ़ें। आज हम आपके लिए एक बेहतरीन आईडिया लेकर आए हैं। इस बिजनेस में आपको 5 गुना अधिक मुनाफा होगा। जी हां ये बिजनेस है- एलोवेरा की खेती का। आजकल एलोवेरा का बहुत इस्तेमाल किया जाता है। कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट हो या फिर आयुर्वेदिक दवा, एलोवेरा का इस्तेमाल हर जगह होता है। यही कारण है कि इसकी डिमांड बाजार में काफी ज्यादा है। चलिए आइए जानते हैं कैसे आप इसकी खेती कर लाखों कमा सकते हैं। गजब का Business Idea, रोज होगी बिक्री और कमाई

एलोवेरा की खेती कर लाखों की कमाई का मौका
एलोवेरा की खेती की डिमांड भारत के साथ विदेशों में भी काफी ज्यादा है। इस कारण एलोवेरा की खेती में बहुत प्रॉफिट है। पिछले कुछ वर्षों में एलोवेरा की मांग तेजी से बढ़ी है। कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट हो या फिर आयुर्वेदिक दवा, एलोवेरा का इस्तेमाल हर जगह होता है। यही वजह है कि बाजार में इसकी डिमांड है। भारत में बड़े पैमाने पर एलोवेरा की खेती हो रही है। कई कंपनियां इसके प्रोडक्ट बना रही हैं। देश के लघु उद्योगों से लेकर मल्टिनेशनल कंपनियां एलोवेरा प्रोडक्ट बेचकर करोड़ों कमा रही हैं। ऐसे में आप एलोवेरा की खेती कर लाखों की कमाई कर सकते हैं।
कौन सी प्रजाति की करें खेती
एलोवेरा की खेती से जबरदस्त मुनाफा होने की पूरी संभावना है। भारत में इन दिनों इसकी खेती का काफी चलन है। इसके लिए खेत में ज्यादा नमी होने की जरूरत नहीं है। उन खेतों में इसे उगाया जाता है, जहां पानी का ठहराव न हो। इसकी खेती के लिए रेतीली मिट्टी बेहतर मानी जाती है। एलोवेरा की खेती के लिए बेहतर जानकारी होना भी जरूरी है। समय-समय पर खेती की सफाई करते रहना चाहिए। इन पौधों मं बहुत जल्द ही कीट लग जाते हैं, लिहाजा कीटनाशक का प्रयोग करना जरूरी है। लेकिन ध्यान दें कि कीटनाशक के लिए यूरिया या डीएपी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। एलोवेरा की कई प्रजातियां होती है। बेहतर कमाई के लिए बार्बाडेन्सीस प्रजाति मौजूदा समय में सबसे ज्यादा इस्तेमाल में लाई जा रही है। जूस बनाने से लेकर कॉस्मेटिक आइटम बनाने के लिए इसका इस्तेमाल होता है। डिमांड की वजह से किसान भी इसे लगाना ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि इसकी पत्तियां बड़ी होती हैं और इसमें से ज्यादा जेल निकलता है। इंडिगो प्रजाति भी अच्छी मानी जाती है, जो कि आम तौर पर घरों में दिखाई देती है।
5 गुना मुनाफा कमाया जा सकता
एलोवेरा की बुवाई अक्टूबर-नवंबर तक किया जा सकता है। हालांकि किसान अगर इसकी बुवाई पूरे साल करें तो भी कोई नुकसान नहीं है। एक पौधे से दूसरे पौधे की बीच की दूरी 2 फीट होना जरूरी है। एक बार पौधे लगाने के साल में दो बार इनकी कटाई की जा सकती है और बेचकर मुनाफा कमाया जा सकता है। इसकी खेती में जानवरों से कोई नुकसान नहीं है। एक बीघा खेत में किसान एलोवेरा के 12 हजार पौधे लगा सकते हैं। खेती के लिए लगाए जाने वाले एक पौधे की कीमत 3 से 4 रुपये तक होती है। यानी एक बीघे के खेत में एलोवेरा की खेती के लिए आपको करीब 40 हजार रुपये पौधे की खरीद पर खर्च होंगे। एलोवेरा के एक पौधे से 3.5 किलो तक पत्ते मिलते हैं और एक पत्ते की कीमत 5 से 6 रुपये तक होती है। वैसे औसतन एक पौधे पत्ते 18 रुपये तक में बिक जाते हैं। ऐसे में किसान 40 हजार रुपये का निवेश करके सवा दो लाख रुपये तक की कमाई कर सकता है। यानी एलोवेरा की खेती से कुल 5 गुना फायदा कमाया जा सकता है।
बंपर कमाई की संभावना
आप एलोवेरा की पत्तियां बेचकर मुनाफा कमा सकते हैं। इसके अलावा जेल निकालकर भी सीधा कंपनियों को बेच सकते हैं। जिसमें तगड़ी कमाई होगी। एक बीघे में सिर्फ पत्तियां बेचकर ही लाखों रुपये की कमाई हो जाएगी। जैसे आपका बिजनेस चलने लगे एलोवेरा की खेती का दायरा बढ़ाते जाएं और आप जल्द ही करोड़पति बन सकते हैं। एलोवेरा की खेती के व्यवसाय में आप लगभग 50 से 60 हजार रूपये तक का निवेश कर 5 से 6 लाख रूपये तक का मुनाफ़ा कमा सकते है। कम लागत में हैण्ड वाश सोप का बिज़नस भी शुरू कर सकते है। कॉस्मेटिक, मेडिकल और फार्मास्यूटिकल्स के फील्ड में एलोवेरा की डिमांड काफी ज्यादा है। ग्राहकों के बीच एलोवेरा जूस, लोशन, क्रीम, जेल, शैम्पू सभी चीज की बड़ी डिमांड है। आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सा में सालों से एलोवेरा का इस्तेमाल होता आया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications