नए बिजनेस करने की सोच रहे हैं लेकिन किस चीज की समझ नहीं आ रहा तो हमारी खबर जरूर पढ़ें। हम आपके लिए एक ऐसा बेहतर आइडिया लेकर आए हैं, जिससे आपको बंपर कमाई होगी।
नई दिल्ली, फरवरी 23। नए बिजनेस करने की सोच रहे हैं लेकिन किस चीज की समझ नहीं आ रहा तो हमारी खबर जरूर पढ़ें। हम आपके लिए एक ऐसा बेहतर आइडिया लेकर आए हैं, जिससे आपको बंपर कमाई होगी। इस कारोबार में सबसे खास बात यह है कि इसे आप थोड़े से पैसे लगाकर शुरू कर सकते हैं और हर महीने अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं जिस बिजनेस कि उसका नाम है कटलरी बनाने की यूनिट की। बता दें कि कटलरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट एक ऐसा बिजनेस है, जिसकी डिमांड हर घर में बनी हुई है। इसके अलावा कटलरी की डिमांड पार्टियों, शादियों, पिकनिक, और खाने पीने की दुकानों पर होती है।

सरकारी की मदद से कम पैसों में शुरू होगा कारोबार
अच्छी बात तो यह है कि इस बिजनेस को शुरू करने के लिए भारत सरकार की मुद्रा स्कीम से आपको मदद मिलेगी। बता दें कि कटलरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट एक ऐसा बिजनेस है, जिसकी डिमांड हर घर में बनी हुई है। इसके अलावा कटलरी की डिमांड पार्टियों, शादियों, पिकनिक, और खाने पीने की दुकानों पर होती है। वहीं, कटलरी से हैंड टूल और खेती में काम आने वाले कुछ जरूरी टूल को भी बना सकते हैं। इसके साथ ही आप इसे बड़े लेवल पर एक्सपोर्ट भी कर सकते हैं। इसमें आप घर के प्रोडक्ट के अलावा अन्य टूल भी बना सकते हैं।
लोन के लिए ऐसे करें अप्लाई
सबसे पहले बता दें कि कटलरी बिजनेस को स्टार्ट करने के लिए अगर आप लोन लेना चाहते हैं तो प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत आप किसी भी बैंक में अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा, जिसमें नाम, पता, बिजनेस एड्रेस, एजुकेशन, मौजूदा इनकम और कितना लोन चाहिए जैसी डिटेल भरनी होगी।
जान लें कितना होगा खर्च
जहां तक खर्च की बात है तो आप इसमें मेटल से बने कटलरी मैन्युफैक्चरिंग का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस को स्टार्ट करने के लिए आपके पास सिर्फ केवल 1.14 लाख रुपये होने चाहिए। इसके लिए आप सरकार की मुद्रा स्कीम के तहत लोन ले सकते हैं। सेटअप के लिए आपको करीब 1.8 लाख रुपए खर्च करने होंगे। इसके लिए आपको वेल्डिंग सेट, बफिंग मोटर, ड्रिलिंग मशीन, बेंच ग्रिंडर, हैंड ड्रिलिंग, हैंड ग्रिंडर, बेंच, पैनल बोर्ड व अन्य टूल्स की जरूरत होगी। इसके अलावा रॉ मैटेरियल पर आपको करीब 1.2 लाख रुपए खर्च करने होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, इतने रॉ मैटेरियल में हर महीने 40,000 कटलरी, 20,000 हैंड टूल और 20,000 एग्रीकल्चर इंप्लीमेंट तैयार हो सकेंगे।
हर महीने 1 लाख रुपये से ज्यादा की बिक्री होने का अनुमान
सरकार की प्रोजेक्ट रिपोर्ट के मुताबिक, फिनिश्ड प्रोडक्ट से हर महीने 1.10 लाख रुपये की बिक्री का होने का अनुमान है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग में हर महीने करीब 91800 रुपये कर्छ होंगे। इस हिसाब से हर महीने आपको करीब 18,000 रुपये से ज्यादा का प्रॉफिट होगा। लोन चुकाने और इंसेंटिव का खर्च घटाने के बाद आपका नेट प्रॉफिट 14,400 रुपए से ज्यादा होगा।
क्या है मुद्रा लोन
मुद्रा लोन का मतलब है माइक्र यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी। इसके गाइडेंस में बैंकों की तरफ से माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइज (एमएसएमई) को लोन दिए जाते हैं। मुद्रा स्कीम के तहत छोटे और मध्यम आकार के कारोबारियों या यूनिट को जरूरी लोन दिए जाते हैं। अगर आप एसबीआई में सेविंग अकाउंट या करेंट अकाउंट होल्डर हैं तो आप एसबीआई से 50 हजार रुपए तक का ई-मुद्रा लोन ले सकते हैं। ई-मुद्रा लोन के लिए आप घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
