BSNL Free Internet Connection: देश की सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने अपने कोरड़ो ग्राहकों को जबरदस्त तोहफा दिया है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि अगर आपके पास पहले से बीएसएनएल का कनेक्शन है तो इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी के द्वारा मार्च 2025 तक घरों में ब्रॉडबैंड कनेक्शन फ्री में लगाया जाएगा और इसके लिए कोई चार्ज भी नहीं लिया जाएगा।
दरअसल पिछले कुछ दिनों से बीएसएनएल ब्रॉडबैंड यूजर्स की संख्या में लगातार कमी देखने को मिल रही थी। इसमें सबसे बड़ा कारण अक्सर इंटरनेट सेवाओं का बाधित हो जाना था। हालांकि अब बीएसएनएल ने ये नया कदम उठाते हुए उन यूजर्स को फ्री में कनेक्शन देने की घोषणा की है जिनके पास पहले से बीएसएनएल का सिम है।

इसके अलावा कोई और तरीकों का इस्तेमाल कर यह सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपने ग्राहकों को लुभाने की कोशिश कर रही है। बीएसएनएल के द्वारा लगातार सस्ते और ज्यादा आकर्षक प्लान भी लॉन्च किया जा रहे हैं ताकि उनके यूजर्स की संख्या बढ़ सके और उनके ब्रॉडबैंड कनेक्शन की संख्या में आने वाली गिरावट को रोका जा सके।
इंस्टॉलेशन चार्ज रहेगा मुफ्त
आ रही जानकारी के मुताबिक जो लोग बीएसएनएल का इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें अब अपने घर में इंटरनेट लगवाते वक्त इंस्टालेशन चार्ज देने की जरूरत नहीं होगी। मिल रही जानकारी के मुताबिक कंपनी द्वारा लिए गए फैसले के अनुसार 31 मार्च 2025 तक अगर कोई भी व्यक्ति ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेता है और उसके पास बीएसएनएल का सिम पहले से है, तो उसे किसी भी तरह का इंस्टॉलेशन चार्ज नहीं लिया जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि बीएसएनएल के द्वारा 31 मार्च 2024 तक ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगवाने पर इंस्टालेशन चार्ज फ्री था, हालांकि अब इसे बढ़ाकर फाइनेंशियल ईयर 2025 तक कर दिया गया है।
कितना लगता है इंस्टालेशन चार्ज
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल भारत फाइबर और एयर फाइबर के लिए इंस्टॉलेशन फीस भी चार्ज करती है। मिल रही जानकारी के अनुसार इन दोनों ब्रॉड बैंड कनेक्शन के लिए बीएसएनएल के द्वारा 500 रुपए का इंस्टॉलेशन चार्ज किया जाता है।
इसके अलावा अगर बीएसएनएल का कॉपर कनेक्शन लेते हैं, तो लगने वाला 250 रुपए का इंस्टॉलेशन चार्ज भी कंपनी के द्वारा नहीं लिया जाएगा।
ब्रॉडबैंड डेटा प्लान को भी सस्ता बना रहा है BSNL
इस समय बीएसएनएल के लिए सबसे बड़ी चुनौती कम दाम में बेहतर इंटरनेट मुहैया करावाना है। क्योंकि मार्केट में जियो और एयरटेल जैसी बड़ी कंपनियों के द्वारा लगाए जा रहे ब्रॉडबैंड कनेक्शन काफी सस्ते हैं और यही कारण है कि बीएसएनएल को कंपटीशन में बने रहने के लिए अपने ब्रॉडबैंड के डेटा प्लान में भी सुधार करना पड़ रहा है।
बीएसएनएल के द्वारा ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ आपको हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा तो मिलती ही है इसके अलावा फ्री ओटीटी एप्लीकेशन और मुफ्त कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। इसके अलावा अपने इंटरनेट प्लान की स्पीड को बढ़ाकर यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए भी कंपनी कई जरूरी कदम उठा रही है।
अपने ग्राहकों को बढ़ाने की उम्मीद में बीएसएनएल ने फ्री ब्रॉडबैंड इंस्टॉलेशन देने का फैसला किया है। इसके अलावा अगर कंपनी अपने कस्टमर केयर रिस्पांस और इंटरनेट कनेक्शन के कंसिस्टेंसी को बेहतर करती है तो ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अगर कंपनी अपनी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर सुधार करती है, तो आगे इसका फायदा मिल सकता है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
