LPG Price Cut: इस समय पूरे देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। ऐसे में लोगों को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से राहत दी गई है और एलपीजी सिलेंडर के दाम घटा दिए गए हैं। गौरतलब है कि सिलेंडर की कीमत में आई हुई यह कमी 19 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर में देखने को मिल रही है। हालांकि इस छोटी सी कटौती से लोगों को ज्यादा रहता तो नहीं मिलेगी लेकिन पहले के मुकाबले कुछ राहत जरूर मिल जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बताते चले की 19 किलोग्राम तक की कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 20 रुपए तक की कटौती की गई है।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट पर सिलेंडरों के ताजा दाम भी अपडेट कर दिए गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में की गई कटौती 1 में 2024 से लागू कर दी गई है।

हालांकि एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती के बाद कई राज्य में गैस सिलेंडर की कीमत अलग-अलग हो चुकी है। इसके अलावा कहीं-कहीं इस कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर सिर्फ 19 रुपए तक की छूट भी दी गई है।
अगर बात करें इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट की तो इसके मुताबिक 1 में 2024 से देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 19 रुपए की कटौती की गई है, इस कटौती के बाद दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1745.50 रुपए में मिलेगा। वहीं इसके पहले इस कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1764.50 रुपए थी।
वहीं अगर बात की जाए मुंबई की तो यहां पर पहले इस गैस सिलेंडर का दाम 1717.50 रुपए था। हालांकि इसमें कमी देखने को मिली है और यह अब 1698.50 रुपए पर आ गया है।
चेन्नई की बात करते हैं तो यहां पर गैस सिलेंडर में 19 रुपए की कमी देखने को मिली है। चेन्नई में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर काफी महंगा है। 19 रुपए की कटौती के बाद यहां पर इस गैस सिलेंडर की कीमत 1,911 रुपए हो गई है। हालांकि इसके पहले ये 1930 रुपए में मिल रहा था।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल खास तौर पर हलवाई का काम करने वाले लोग और कैटरर्स और उन लोगों के द्वारा किया जाता है, जो लोग इसे फूड बिजनेस के लिए इस्तेमाल करते हैं। अगर कोई भी व्यक्ति कॉमर्शियल उसे के लिए डोमेस्टिक सिलेंडर का इस्तेमाल करता है, तो यह गैरकानूनी है और ऐसा करने वाले लोगों पर तगड़ी पेनल्टी भी लगाई जाती है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
