FD Interest Rate; Fixed Deposit Interest Rates 2025: आज के समय में भी सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश ऑप्शन के तौर पर बैंक एफडी या पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स जानी जाती है। सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न की बात करें तो बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), पोस्ट ऑफिस की स्कीम या अन्य सरकारी स्कीम सबसे बेहतर हैं।

इन सब स्कीमों में आपको पूर्व निर्धारित ब्याज मिलता है, जिससे जोखिम कम हो जाता है। आमतौर पर बैंक सीनियर सिटीजन्स को सामन्य नागरिकों को फिक्स डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज दर से अधिक ब्याज की पेशकश भी करते हैं। मौजूदा समय में कई बैंक अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम्स पर हाई रिटर्न की पेशकश कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि देश के 8 बड़े बैंकों में फिक्स डिपॉजिट पर कितना ब्याज दर मिल रहा है...
HDFC Bank FD Interest Rate
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी अपने एक साल की सावधि जमा (Fixed Deposits) पर आम नागरिकों को 6.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% ब्याज देता है।
ICICI Bank FD Interest Rate
एक साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर आईसीआईसीआई बैंक आम नागरिकों को 6.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% ब्याज देता है। वहीं, दो साल और उससे अधिक अवधि की FD पर सबसे ज़्यादा रिटर्न (6.6% और 7.1%) मिलता है।
Kotak Mahindra Bank FD Interest Rate
कोटक महिंद्रा बैंक की बात करें तो यहां पर आम नागरिकों और वरिष्ठ नागरिकों को एक साल के फिक्स डिपॉजिट पर क्रमशः 6.25% और 6.75% ब्याज मिलता है। इसके अतिरिक्त, 391 दिनों से 23 महीनों के बीच की अवधि पर क्रमश: 6.67% और 7.29% रिटर्न मिलता है।
Federal Bank FD Interest Rate
फेडरल बैंक आम नागरिकों और वरिष्ठ नागरिकों को एक साल के सावधि जमा (FD) पर क्रमशः 6.25% और 6.75% ब्याज देता है। 999 दिनों की जमा अवधि पर सबसे अधिक रिटर्न (6.70%) मिलता है।
State Bank of India FD Interest Rate
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की बात करें तो यहां पर आम नागरिकों को एक साल के सावधि जमा (FD) पर 6.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% ब्याज मिलता है। वहीं, 2 से 3 वर्षों के बीच की अवधि पर 6.45% और 6.95% रिटर्न मिलता है।
Union Bank FD Interest Rate
यूनियन बैंक आम नागरिकों को एक साल के सावधि जमा पर 6.40% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.90% ब्याज देता है। तीन साल की सावधि जमा पर आम लोगों को 6.6% और सीनियर सिटीजन को 7.1% ब्याद देता है।
Canara Bank FD Interest Rate
केनरा बैंक सामान्य और वरिष्ठ नागरिकों को एक साल की सावधि जमा पर क्रमशः 6.25% और 6.75% ब्याज देता है। 444 दिनों की सावधि जमा अवधि पर क्रमश: 6.50% और 7% ब्याज देता है।
Punjab National Bank FD Interest Rate
पंजाब नेशनल बैंक सामान्य नागरिकों को 6.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% ब्याज देता है जबकि 390 दिनों की अवधि पर क्रमश: 6.1% और 7.1% ब्याज देता है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]


Click it and Unblock the Notifications