Fixed Deposit Interest Rates 2025; FD Interest Rate: आज के समय में निवेश के कई ऑप्शन उपलब्ध हैं। हर कोई अपनी क्षमता और जानकारी के हिसाब से अलग-अलग स्कीमों में निवेश करता है। यदि सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न की बात करें तो उसमें बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), पोस्ट ऑफिस की स्कीम या अन्य सरकारी स्कीम सबसे बेहतर हैं।

इन सब स्कीमों में आपको पूर्व निर्धारित ब्याज मिलता है, जिससे जोखिम कम हो जाता है। आमतौर पर, फिक्स्ड डिपॉजिट में लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट पर शॉर्ट टर्म के मुकाबले अधिक ब्याज मिलता है। इसके अलावा, बैंक सीनियर सीटिजन को सामन्य नागरिकों को मिलने वाली ब्याज दर से अधिक ब्याज की पेशकश करते हैं।
मौजूदा समय में कई बैंक अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम्स पर हाई रिटर्न की पेशकश भी कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको आज बता रहे हैं कि सरकारी बैंक या प्राइवेट बैंक में से कौन से बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं और एफडी पर फिलहाल किस अवधि के लिए कितना ब्याज मिल रहा है। तो चलिए फटाफट जान लेते हैं...
4 दिग्गज सरकारी बैंकों में FD पर कितना ब्याज मिल रहा?
अगर सरकारी बैंक के FD स्कीम्स की बात करें, तो देश के सबसे बड़े बैंक SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) 2 से 3 साल की FD स्कीम्स पर सीनियर सीटिजन को 6.95% का ब्याज दे रहा है, जबकि सामान्य नागरिकों को 6.45% ब्याज मिल रहा है। यह दर 15 जुलाई 2025 से लागू है।
वहीं, यदि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बात करें तो यहां पर 3 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर सीनियर सीटिजन को 6.60% जबकि सामान्य नागरिकों को 6.10% ब्याज मिल रहा है। यह दर 20 अगस्त 2025 से प्रभावी है।
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में 390 दिनों की FD पर 7.10% का रिटर्न मिल रहा है। यह ब्याज दर 1 सितंबर 2025 से लागू है। इसके अलावा, केनरा बैंक 444 दिनों की FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 7% जबकि सामान्य नागरिकों को 6.50% ब्याज ऑफर कर रहा है।नयह दर 7 अगस्त 2025 से प्रभावी है।
4 दिग्गज प्राइवेट बैंक में FD पर कितना ब्याज मिल रहा?
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank में 18 से 21 महीने की एफडी पर सीनियर सीटिजन को 7.10% जबकि सामान्य नागरिक को 6.60% ब्याज मिल रहा है। यह दर 25 जून 2025 से लागू है।
इसके बाद ICICI Bank में 2-10 साल की अवधि वाली FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% ब्याज जबकि सामान्य नागरिकों को 6.60% ब्याज मिल रहा है। इसी तरह, कोटक महिंद्रा बैंक 23 महीने की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.10% जबकि सामान्य नागरिकों को 6.60% ब्याज दे रहा है और यह ब्याज दर 20 अगस्त 2025 से प्रभावी है।
फेडरल बैंक की बात करें तो यहां पर 999 दिनों की FD पर सीनियर सीटिजन को 7.20% का ब्याज मिल रहा है जबकि बैंक जनरल सीटिजन को 6.70% ब्याज ऑफर कर रहा है। यह दर 17 अक्टूबर 2025 से लागू है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
