नयी दिल्ली। देश में निवेश के जितने विकल्प हैं उनमें आज भी एफडी सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ऑप्शन है। इसकी वजह है सुरक्षा। लोगों को एफडी में अपना पैसा सुरक्षित लगता है। निश्चित वार्षिक रिटर्न के साथ एफडी में शेयर बाजार की तरह की बार बार स्टेटस चेक करने की जरूरत नहीं होती। लोग एक बार पैसा लगा कर निश्चित हो जाते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि एफडी सिर्फ निवेश का ही एक जरिया नहीं है, बल्कि इसके जरिये आप सस्ता लोन भी ले सकते हैं। जी हां अगर आप आपनी जमा पूंजी एफडी में निवेश कर दें और आपको किसी वजह से पैसों की जरूरत पड़ जाये तो आप एफडी पर लोन ले सकते हैं। सबसे अच्छी चीज ये है कि एफडी पर आपको सस्ता लोन यानी अन्य लोन (पर्सनल लोन आदि) के मुकाबले कम ब्याज पर कर्ज मिल जायेगा।
कौन करता है लोन के लिए आवेदन
जिस किसी की भी एफडी है वो उस पर लोन ले सकता है। अगर आपका जॉइंट एफडी अकाउंट है तो भी आप लोन ले सकते हैं। मगर ध्यान रहे कि आप किसी नाबालिग के एफडी अकाउंट पर लोन नहीं ले सकते। एफडी पर लोन कितना मिलेगा ये इस बात पर तय करता है कि आपके खाते में कितना पैसा है। आपको एफडी पर लोन ओवरड्राफ्ट या डिमांड लोन के रूप में मिलेगा।
एफडी पर लोन लेने से बचता है समय
यदि आप एफडी पर लोन ले रहे हैं तो इसमें आपका समय काफी बचेगा। इस प्रोसेस के लिए न्यूनतम कागजी कार्रवाई की आवश्यकता होती है क्योंकि बैंक या लोन देने वाली कंपनी के पास पहले से ही आपकी सारी डिटेल होती है। आपकी एफडी की रकम जितनी होगी उसके आपको 70-80 फीसदी तक लोन मिल जाएगा। अगर किसी एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी) के पास आपकी एफडी है तो आपको वहां भी लोन मिल जाएगा।
कितनी होती है ब्याज दर
एफडी पर लोन की सबसे बड़ी सहूलियत ये है कि आपको सस्ता लोन मिलेगा। पर्सनल लोन के मुकाबले इसकी ब्याज दर कम होगी। जहां तक ब्याज दर की बात है तो जिनती ब्याज दर आपको एफडी पर मिल रही होगी उसी से 1 से 2 फीसदी अधिक ब्याज आपसे लोन पर वसूला जाएगा। इस लोन को आप 60 महीनों के अंदर चुका सकते हैं। लोन की ब्याज दर कम होने के चलते आपकी ईएमआई भी कम होगी।
नहीं होती क्रेडिट स्कोर की जरूरत
एफडी पर लोन के मामले में क्रेडिट स्कोर पर विचार नहीं किया जाता। कम क्रेडिट स्कोर वाले व्यक्ति भी एफडी पर लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। क्योंकि एफडी यहां एक सिक्योरिटी के तौर पर भी काम करती है। मगर आपका क्रेडिट स्कोर कम हो तो और पर्सनल लोन के लिए आवेदन करें तो आपको लोन मिले ये जरूरी नहीं।
यह भी पढ़ें - यहां मिलेगा बचत खाते पर एफडी जितना ब्याज, जानिये पूरी डिटेल
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
