Highest Interest Rate On FD: अगर आप फिक्स डिपॉजिट स्कीम पर बेहतर इंटरेस्ट चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। यहां पर हम आपको कुछ ऐसी बेहतरीन बैंक के बारे में बता रहे हैं जो आपको फिक्स डिपॉजिट पर जबरदस्त सालाना ब्याज देते हैं। आपकी जानकारी के लिए बताते कि फिक्स डिपॉजिट स्कीम पर शानदार रिटर्न देने वाले यह सभी स्मॉल फाइनेंशियल बैंक है। हालांकि अभी भी कुछ बड़े बैंक 6 से 7 प्रतिशत तक का इंटरेस्ट फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर दे रहे हैं, लेकिन कुछ और बैंक है जिनमें इन्वेस्ट करने पर आपको 9 परसेंट तक का इंटरेस्ट रेट मिल सकता है।
आज हम आपको ऐसे ही स्मॉल फाइनेंस बैंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर सालाना 9 प्रतिशत से ज्यादा तक का ब्याज दिया जा रहा है।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक
यह स्मॉल फाइनेंस बैंक जनरल सिटीजन को फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर 4 परसेंट से लेकर 9.01 परसेंट तक का इंटरेस्ट रेट दे रहा है। अगर आप इसकी25 महीने की फिक्स डिपॉजिट स्कीम में निवेश करते हैं, तो आपको मैक्सिमम 9.01 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाता है। वहीं सीनियर सिटीजन को इस बैंक के द्वारा 9.25 प्रतिशत सालाना की दर से ब्याज दिया जा रहा है।
नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक
अगर आप इस बैंक की 400 दिन वाली फिक्स डिपॉजिट स्कीम में निवेश करते हैं, तो आपको 8.4 से 9.15 प्रतिशत तक का ब्याज मिलता है। गौरतलब है कि इस बैंक के द्वारा सीनियर सिटीजन को 9 प्रतिशत से ऊपर की ब्याज दर दी जा रही है।
अगर आप इस बैंक में 555 से लेकर 1111 दिन तक के टेन्योर के लिए 5 करोड रुपए की फिक्स्ड डिपॉजिट करते हैं तो आपको 8.5 प्रतिशत का ब्याज मिलता है, वहीं सीनियर सिटीजन को इस पर 9.25 प्रतिशत तक का ब्याज मिलता है।
रेगुलर निवेशकों को बैंक 366 से लेकर 1095 दिन तक के टेन्योर वाली फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर 7.75 प्रतिशत तक का ब्याज दिया जा रहा है।
शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक
यह बैंक जनरल सिटीजन को फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम्स पर 3.5 से लेकर 8.7 प्रतिशत तक की सालाना ब्याज दर दे रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन को यह 9 प्रतिशत से ज्यादा तक की ब्याज दर भी दे रहा है। इस बैंक में अगर 24 महीने 1 दिन के टेन्योर से लेकर 36 महीने तक की टेन्योर के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट किया जाता है तो आम इन्वेस्टर्स को 8.7 परसेंट का रिटर्न मिलता है और सीनियर सिटीजन को 9.02 परसेंट का रिटर्न मिलता है।
उज्जीवन स्मॉल फाईनेंस बैंक
इस बैंक के द्वारा आम इनवेस्टर्स को 8.50 प्रतिशत की दर ब्याज दिया जा रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए मैक्सिमम इंटरेस्ट रेट बढ़कर 9 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इन बैंको के द्वारा बढ़ाई गई ब्याज दरें 7 मार्च से लागू की गई हैं।
ऐसे में अगर आप चाहे तो इन बैंक में इन्वेस्ट करके अच्छा खासा इंटरेस्ट कमा सकते हैं। फिक्स डिपॉजिट स्कीम की खास बात यह होती है कि इसमें आपका पैसा सुरक्षित रहता है और सेविंग अकाउंट के मुकाबले ज्यादा बेहतर रिटर्न मिलता है।
आज से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक शुरू की जा रही है, जिस पर 5 अप्रैल 2024 को अनाउंसमेंट की जाएगी। अपनी मीटिंग के बाद जब आरबीआई 5 अप्रैल को रेपो रेट का ऐलान करेगा। ऐसे में हो सकता है कि फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी देखने को मिले।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications