RBI MPC Meeting: आज 1 अप्रैल 2024 से नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत हो चुकी है। आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2025 में रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा कुल 6 मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी। बैंक ने इन सभी मीटिंग की डेट भी पहले से डिक्लेयर कर दी है। आरबीआई के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की पहली बैठक इसी सप्ताह के अंदर होने वाली है। गौरतलब की बैंक के द्वारा देश की अर्थव्यवस्था को और कहीं से भी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निर्णय लिए जा सकते हैं।
क्या होंगी आरबीआई एमपीसी मीटिंग की डेट्स
भारत के सेंट्रल बैंक के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के दौरान टोटल 6 मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक की जानी है। इनमें सबसे पहले मीटिंग नया वित्त वर्ष शुरू होने के 2 दिन बाद यानी 3 अप्रैल 2024 को शुरू होगी और 5 अप्रैल 2024 तक चलेगी।

वहीं आरबीआई के द्वारा दूसरी एमपीसी कमेटी की बैठक 5 से 7 जून तक होगी। इस फाइनेंशियल ईयर की तीसरी मीटिंग अगस्त के महीने में 6 से लेकर 8 तारीख तक होगी। वहीं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की चौथी बैठक 7 से 9 अक्टूबर को करेगा।
आरबीआई के द्वारा पांचवी बैठक दिसंबर के महीने में की जाएगी और इसकी तारीख 4 दिसंबर 2024 से लेकर 6 दिसंबर 2024 तक है। 6 दिसंबर 2024 को इस मीटिंग में लिए गए फैसलों का ऐलान किया जाएगा। वहीं वित्त वर्ष 2025 की आखिरी मीटिंग 5 से लेकर 7 फरवरी तक के लिए शेड्यूल की गई है। इस मीटिंग के दौरान दिए गए फैसलों के बारे में सभी जानकारी रिजर्व बैंक आफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास के द्वारा दी जाएगी।
बैठक में लिए जा सकते हैं कौन-कौन से निर्णय
विशेषज्ञों और लोगों मानना है कि इस बार रिजर्व बैंक आफ इंडिया के द्वारा की जाने वाली मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक में लोन पर लगने वाले ब्याज को घटाया जा सकता है। क्योंकि रिजर्व बैंक आफ इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक या फाइनेंशियल ईयर खत्म होने तक महंगाई दर 4 प्रतिशत तक आ जाएगी और जीडीपी करीब 7 प्रतिशत से भी कहीं ऊपर बनी हुई है। यही कारण है कि आगे आने वाले समय में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा लोन की ब्याज दरों को घटाया जा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
