नयी दिल्ली। निवेशकों का निवेश के पीछे दो मुख्य उद्देश्य होते हैं। इनमें एक है बेहतर से बेहतर रिटर्न हासिल करके पूंजी बढ़ाना और दूसरा है टैक्स बचाना। हालांकि कुछ ऑप्शन ऐसे होते हैं, जो पूंजी तो बढ़ा सकते हैं मगर उनमें टैक्स छूट नहीं मिलती। मगर एक निवेश विकल्प ऐसा भी है जिसमें आपको दोनों फायदे मिलते हैं और वो है ईएलएसएस फंड। आप इसमें टैक्स भी बचा सकते हैं और अपनी पूँजी भी बढ़ा सकते हैं। ईएलएसएस म्यूचुअल फंड टैक्स बचत के साथ-साथ बैंक एफडी, पीएफ, एनएससी और अन्य निवेश बचत विकल्पों की तुलना में अधिक लाभ का दोहरा फायदा देता है। ईएलएसएस फंड्स, टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड्स होते हैं, जो 3 साल की लॉक-इन अवधि के साथ इक्विटी फंड्स में निवेश करते हैं। सेक्शन 80 सी के मुताबिक आप ईएलएसएस में प्रति वर्ष 1.5 लाख रुपये तक निवेश करके 46,800 रुपये तक का टैक्स बेनेफिट ले सकते हैं।
2020 में निवेश करने के लिए 5 बेस्ट ईएलएसएस फंड :
- एक्सिस लॉन्ग टर्म इक्विटी
- आदित्य बिड़ला एसएल टैक्स रिलीफ 96
- डीएसपी टैक्स सेवर
- मिरे एसेट टैक्स सेवर
- मोतीलाल ओसवाल लॉन्ग टर्म इक्विटी
बता दें कि ईएलएसएस फंड्स में एफडी और एनपीएस जैसी योजनाओं के मुकाबले कम लॉक-इन अवधि है। इसमें अन्य टैक्स बचत योजनाओं के मुकाबले रिटर्न भी अधिक मिलता है। इसलिए यह उन निवेशकों के लिए ज्यादा बेहतर है जो लंबी अवधि के लाभ हासिल करना चाहते हैं।
क्या-क्या हैं ऑप्शन
बता दें कि 10% एलटीसीजी टैक्स तब लागू होता है जब आपका लाभ 1 लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक हो। आप ग्रोथ ऑप्शन, डिविडेंड ऑप्शन या डिविडेंड रिइनवेस्टमेंट ऑप्शन के माध्यम से ईएलएसएस फंड में न्यूनतम 500 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। मगर ध्यान रहे कि आपको तीन साल की लॉक-इन अवधि पूरी करने का इंतजार करना होगा क्योंकि ईएलएसएस में बीच में कुछ पैसे निकालने का विकल्प नहीं होता।
ये हैं बाकी फायदे
ईएलएसएस में आप एसआईपी के अलावा एक बार में भी बड़ी राशि का निवेश कर सकते हैं। वहीं अगर आप चाहें तो निवेश की तय अवधि से अधिक समय के लिए अपने पैसे निवेश के लिए रख सकते हैं। अगर आप अधिक समय के लिए निवेश रखना चाहें तो आपकी राशि दोबारा निवेश की जाती है। इसमें आप अपने निवेश को रोजाना ट्रैक कर सकते हैं। यानी ये काफी ट्रांसपेरेंट है जहां आपको अपने पैसे पर नजर रखने का पूरा मौका मिलता है। लॉक इन अवधि पूरी होने पर पैसे ऑनलाइन या डायरेक्ट भी निकाले जा सकते। आपका पैसा डायरेक्ट आपके बैंक खाते में आ जायेगा।
यह भी पढ़ें - पीपीएफ और एफडी के मुकाबले शानदार हैं ये निवेश विकल्प, टैक्स छूट भी मिलेगी
More From GoodReturns

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

ITR फाइलिंग में FSI एरर से परेशान? 31 अगस्त से पहले अपनाएं ये 5 तरीके

ITR-3/4 डेडलाइन: 31 अगस्त तक भरें रिटर्न, वरना लगेगा भारी जुर्माना; जानें सही टैक्स स्कीम

20 जुलाई को ITR फाइल किया था? आज खत्म हो रही है ई-वेरिफिकेशन की डेडलाइन, तुरंत निपटाएं काम

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें



Click it and Unblock the Notifications