नयी दिल्ली। साल 2019 खत्म होने वाला है और यह एक बेहतर समय है कि आप अपने फाइनेंस को सही तरीके से व्यवस्थित करें। पूरे साल अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपके पास बहुत सारे रास्ते होते हैं। मगर साल खत्म होते हुए कुछ चीजें छूट सकती है। मगर ऐसे कुछ कदम हैं, जिन पर आपको ध्यान देने की जरूरत है। जैसे कि यदि आप फाइनेंशियल जानकारों से मालूम करें तो आपको उनमें से अधिकतर अपने रिटायरमेंट के लिए अधिक पूँजी जमा करने की सलाह देंगे। इसलिए साल खत्म होने से पहले अपने रिटायरमेंट कॉन्ट्रिब्यूश में बढ़ोतरी शुरू कर दें। हालाँकि रिटायरमेंट के लिए अपनी पूँजी में बढ़ोतरी करना एक बेहतर कदम है, लेकिन आपको अपने दूसरे वित्तीय लक्ष्यों पर भी ध्यान देना होगा। इनमें दो चीजें बहुत जरूरी हैं। सबसे पहले आपके पास एक हेल्थी एमरजेंसी फंड हो और दूसरा आपने कोई ज्यादा ब्याज दर वाला लोन न लिया हुआ हो। इन दोनों चीजों का हल आपको रिटायरमेंट के लिए अपना योगदान बढ़ाने से पहले करना है।

स्वास्थ्य के लिए बचत करना जरूरी
यह भी ध्यान रखें कि आप अगले साल के लिए अपने रिटायरमेंट योगदान को कैसे बढ़ायेंगे। उसके साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए अलग से बचत करने से आपको एमरजेंसी में वित्तीय झटका नहीं लगेगा। स्वास्थ्य के लिए आप हेल्थ इंश्योरेंस का सहारा ले सकते हैं, ताकि आपकी बचत या रिटायरमेंट में योगदान बढ़ाने जैसे किसी भी वित्तीय प्लान में कोई बाधा न आये। देश में बहुत सारी बीमा कंपनियाँ हेल्थ इंश्योरंस की अलग-अलग पॉलिसी देती हैं, जिनमें आप अपनी सुविधा के मुताबिक पॉलिसी ले सकते हैं।
बढ़ायें बचत का दायरा
इसके अलावा आपको हमेशा अपनी बचत को बढ़ाने पर भी ध्यान देना चाहिए। इसके लिए म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। क्योंकि म्यूचुअल फंड में बेहद कम राशि से निवेश शुरू किया जा सकता है, जिस पर अच्छा रिटर्न भी मिल सकता है। आम तौर म्यूचुअल फंड में निवेश से बैंक जमा के मुकाबले बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद रहती है। साथ ही आपको टैक्स देने और मंदी को भी ध्यान में रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें - भारत बॉन्ड ईटीएफ : कल से मिलने जा रहा है निवेश का अवसर
More From GoodReturns

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications