नयी दिल्ली। इडेलवाइज म्यूचुअल फंड द्वारा प्रबंधित भारत बॉन्ड ईटीएफ निवेश के लिए गुरुवार 12 नवंबर को खुलने जा रहा है। इडेलवाइज एसेट मैनेजमेंट भारत सरकार के साथ लगभग दो साल के विचार-विमर्श के बाद ये ईटीएफ लॉन्च करने जा रही है। इस ईटीएफ में आपके पास 20 दिसंबर तक आवेदन करने मौका है। हाल ही में सरकार ने भारत बॉन्ड ईटीएफ की लॉन्चिंग को मंजूरी दे दी थी, जो भारत का पहले डेब्ट ईटीएफ होगा। भारत बॉन्ड ईटीएफ को भी स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध किया जायेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत बॉन्ड ईटीएफ के जरिये सरकारी कंपनियों और दूसरे सरकारी संगठनों की जरूरतों को पूरा किया जायेगा। इन कंपनियों द्वारा जारी किये जाने वाले बॉन्ड के माध्यम से इन कंपनियों के लिए पैसे की व्यवस्था होगी। भारत बॉन्ड ईटीएफ में दो मैच्योरिटी अवधियाँ रखी गयी हैं। इनमें 3 साल और 10 साल की मैच्योरिटी अवधि शामिल है।

डेब्ट फंड की तरह लगेगा टैक्स
ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट के मुताबिक बॉन्ड ईटीएफ पर डेब्ट म्यूचुअल फंड (तीन साल से अधिक रखने पर इंडेक्सेशन के साथ 20 फीसदी) के समान टैक्स लगाया जाएगा। टैक्स के बाद इस पर 3 साल के लिए 6.3 फीसदी और 10 साल के के लिए 7 फीसदी रिटर्न मिलेगा। इस लिहाज से भारत बॉन्ड ईटीएफ परंपरागत डेब्ट फंड निवेशकों के लिए एक टैक्स-एफिशिएंट लंबी अवधि का निवेश विकल्प है। बाजार के जानकार कहते हैं कि भारत बॉन्ड ईटीएफ निवेशकों को इक्विटी के बराबर रिटर्न नहीं दे पायेगा, लेकिन यह स्थिर रिटर्न चाहने वालों के लिए एफडी से बेहतर विकल्प है।
बिना डीमैट खाते के कर पायेंगे निवेश
आम तौर पर ईटीएफ में सीधे बिना डीमैट अकाउंट के निवेश कर पाना मुमकिन नहीं होता। भारत बॉन्ड ईटीएफ में भी डीमैट खाते के बिना सीधे निवेश नहीं हो पायेगा। क्योंकि बाकी ईटीएफ की तरह भारत बॉन्ड ईटीएफ को भी स्टॉक एक्सचेंजों पर लाया जायेगा। मगर एक रास्ता है जिसके माध्यम से बिना डीमैट खाते के इस बॉन्ड ईटीएफ में निवेश संभव होगा। दरअसल इडेलवाइज म्यूचुअल फंड एक फंड ऑफ फंड्स म्यूचुअल फंड योजना लायेगा, जिसमें निवेशकों की सारी पूँजी भारत बॉन्ड ईटीएफ में लगायी जायेगी।
यह भी पढ़ें - सऊदी अरामको बनी सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी, 2 लाख करोड़ डॉलर के करीब पहुँचा मूल्य
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
