नयी दिल्ली। लोन की जरूरत जीवन में कभी न कभी पड़ती रहती है। इसके लिए आपको अपना क्रेडिट स्कोर बेहतर बना कर रखना चाहिए, ताकि लोन की जरूरत के समय आपको जल्दी और सुविधाजनक तरीके से कर्ज मिल जाये। अगर क्रेडिट स्कोर अच्छा हो तो आपको लोन मिलने की उम्मीद काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा आपको बतौर लोन बड़ी रकम मिलने की भी गुंजाइश रहती है। दरअसल बैंक या दूसरी लोन देने वाली फाइनेंस कंपनियां कर्ज देने से पहले क्रेडिट स्कोर जांचती हैं। इसके जरिये वे आपके रिकॉर्ड पर नजर डालती हैं कि आपको लोन दिया जाना चाहिए या नहीं। क्रेडिट स्कोर के जरिये आपके पहले के लिये हुए कर्ज लौटाने की हिस्ट्री देखी जाती है। यानी आपने सही समय पर लोन चुकाया है इसकी डिटेल ली जाती है। अधिकतर लोन कंपनियां 750 या इससे ज्यादा क्रेडिट स्कोर वालों को कर्ज देने में प्राथमिकता देती हैं। मगर यदि आपका क्रेडिट स्कोर कम हो तो लोन कैसे मिलेगा? घबरायें नहीं हम आपको बताते हैं कि क्रेडिट स्कोर होने पर किस तरह लोन लिया जा सकता है।
संयुक्त कर्ज या जॉइंट लोन
जॉइंट लोन दो लोगों द्वारा मिल कर लिया जाता है। इसके लिए आप अपने किसी दोस्त, रिश्तेदार या किसी अन्य करीबी के साथ मिल कर आवेदन कर सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि यदि दो लोगों में से किसी एक का क्रेडिट स्कोर खराब हो और दूसरे का बेहतर, तो जिनका क्रेडिट स्कोर अच्छा है उनके स्कोर के आधार पर लोन मिल जायेगा। ध्यान रखें कि जॉइंट लोन के लिए आवेदन करने के बाद पहले दोनों ही लोगों का क्रेडिट स्कोर जांचा जाता है।
निवेश या संपत्ति पर लोन
क्रेडिट स्कोर खराब होने पर आपको अपने इन्वेस्टमेंट या प्रॉपर्टी पर लोन मिल सकता है। आपका निवेश या संपत्ति एक गारंटी के तौर पर काम करेगी। इस लोन के लिए आपको एफडी, शेयर, कोई संपत्ति या पीपीएफ को बतौर गारंटी जमा करना होता है। हालांकि ध्यान रखें कि ये लोन आपको आपकी संपत्ति या निवेश के मूल्य के आधार पर ही मिलेगा। मगर यह लोन आपको पर्सनल लोन जैसे विकल्पों के मुकाबले सस्ता पड़ेगा। ऐसे लोन पर ब्याज दर कम होती है।
सोने पर कर्ज यानी Gold Loan
लोन लेने के मामले में Gold Loan सबसे बेस्ट ऑप्शन में गिना जाता है। सबसे खास बात यह है कि गोल्ड पर तुरंत और कम ब्याज दर पर आपको लोन की फैसिलिटी मिलती है। इसके लिए आप गोल्ड ज्वेलरी को गिरवी रख सकते हैं। मुथूट फाइनेंस जैसी कई कंपनियां गोल्ड पर तुरंत लोन की सुविधा ऑफर करती हैं। आप जितने मूल्य की ज्वेलरी गिरवी रखेंगे आपको उसी हिसाब से लोन मिल जायेगा। क्रेडिट स्कोर खराब होने पर आप घर में रखी गोल्ड ज्वेलरी को लोन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - इस बैंक में मिल रहा है सबसे सस्ता पर्सनल लोन, उठाएं लाभ
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications