अगर आप चाहते हैं कि एक समय के बाद आपको पैसा कमाने के लिए काम ना करना पड़े तो आप इसके लिए म्यूचुअल फंड की एक खास स्कीम को अपना सकते हैं।
नई दिल्ली: अगर आप चाहते हैं कि एक समय के बाद आपको पैसा कमाने के लिए काम ना करना पड़े तो आप इसके लिए म्यूचुअल फंड की एक खास स्कीम को अपना सकते हैं। जी हां इसके लिए आपको सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी में निवेश करना होगा। म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए निवेश बेहद पॉपुलर हो चुका है। मालूम हो कि पिछले कुछ सालों में म्यूचुअल फंड में सिप के जरिये निवेश तेजी से बढ़ा है। अगर आप भी अपनी बचत पर बढ़िया रिटर्न कमाना चाहते हैं तो आसानी से सिप में निवेश कर सकते हैं। Mutual Fund: निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान ये भी पढ़ें
एसआईपी में निवेश बेहद सुरक्षित
जानकारी दें कि यह किसी भी निवेशक के लिए कम रिस्क के साथ लंबी अवधि में अपनी दौलत बढ़ाने के लिए निवेश का एक बेहतर उपाय है। एसआईपी के जरिए आप म्यूचुअल फंड स्कीम में एक मुश्त निवेश की बजाए हर महीने एक तय राशि निवेश कर सकते हैं। वहीं अगर जानकारों की मानें तो एसआईपी में निवेश का सुरक्षित जरिया मानते हैं, जिसमें एक मुश्त रकम ब्लॉक करने की बजाए मंथली बेस पर निवेश का विकल्प मिलता है। इसलिए बाजार में अगर किसी तरह का रिस्क होता है तो उससे सुरक्षा मिलती रही है।
एसआईपी को समय समय पर करा सकते है टॉप अप
इन सब के बीच लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपनी एसआईपी को समय समय पर टॉप अप भी करा सकते हैं। उदाहरण के लिए मान लीजिए कि आपने एसआईपी शुरू की है और अगले साल आपकी सैलरी में इजाफा होता है तो आपके निवेश की कैपेसिटी बढ़ जाती है। इस स्थिति में आप एसआईपी टॉप-अप का विकल्प ले सकते हैं यानी एक साल बाद एसआईपी में एक तय राशि की बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। आपके मन में सवाल होगा कि एसआईपी या एसआईपी टॉप-अप में कौन सा विकल्प चुनना चाहिए। जानकारी दें कि हमने यहां कैलकुलेट कर बताया है कि किस तरह से एसआईपी टॉप अप में महज कुछ निवेश बढ़कर एसआईपी की तुलना में डबल फायदा पा सकते हैं।
केस-1: रेगुलर एसआईपी
मंथली एसआईपी : 10,000 रुपये
अवधि: 20 साल
अनुमानित रिटर्न: 12 फीसदी
कुल निवेश: 24 लाख रुपये
20 साल बाद एसआईपी वैल्यू: 49.91 लाख रुपये
फायदा: 25.91 लाख रुपये
केस-2: एसआईपी टॉप-अप
शुरूआती मंथली निवेश: 10,000 रुपये
अवधि: 20 साल
अनुमानित रिटर्न: 12 फीसदी
हर 1 साल पर 10% टॉप अप: 1000 रुपये
कुल निवेश: 68.73 लाख रुपये
20 साल बाद एसआईपी वैल्यू: 1.99 करोड़ रुपये
फायदा: 1.30 करोड़ रुपये
जानिए रेगुलर एसआईपी और एसआईपी टॉप अप में अंतर
दूसरी ओर यहां साफ है कि एसआईपी टॉप अप कराते हैं तो 20 साल के दौरान रेगुलर एसआईपी की तुलना में करीब 44.5 लाख रुपये निवेश ज्यादा करना पड़ रहा है। लेकिन 20 साल बाद वैल्यू में करीब 1 करोड़ का अंतर आएगा। रेगुलर 10,000 रुपये की एसआईपी में आपको 20 साल बाद जहां करीब 99.91 लाख मिलेंगे। वहीं एसआईपी टॉप में 1.99 करोड़ रुपये।
मुख्य बातें : हम यहां म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं दे रहे हैं। यहां एसआईपी कैलकुलेट के आधार पर एक जानकारी दी गई है। हालांकि बाजार में समय समय पर जोखिम होते हैं, इसलिए अगर आप भी निवेश करने का विचार कर रहे है तो एक बार आप अपने एक्सपर्ट से सलाह लें।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
