Credit Card Benefits: देशभर में क्रेडिट कार्ड के लाखों यूजर्स हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें ये पता ही नहीं है कि क्रेडिट कार्ड से उन्हें कौन-कौन से फायदे मिलते हैं। अगर आप भी क्रेडिट कार्ड यूजर हैं और इस कार्ड के फायदों के बारे में जानना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। हम आपको बताने जा रहे कि आखिर क्रेडिट कार्ड पर ऐसे कौन से फायदे हैं जिनका आप इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं।

क्रेडिट कार्ड पर मिलता है टर्म इंश्योरेंस या एक्सीडेंटल डेथ कवर
क्रेडिट कार्ड पर आपको कई फायद मिलते हैं। हर बैंक के क्रेडिट कार्ड पर उसकी कैटेगरी के मुताबिक टर्म इंश्योरेंस या एक्सीडेंटल डेथ कवर मिलता है। इसके लिए अलग से कोई प्रीमियम चुकाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
क्रेडिट कार्ड पर दिया जाता है ग्रेस पीरियड
अलग-अलग क्रेडिट कार्ड पर आपको भुगतान किए जाने के बाद पैसे चुकाने के लिए लगभग 45 दिनों का समय दिया जाता है। वहीं, अगर आप कैश से भुगतान करते तो आपको तुरंत पैसे चुकाने होते और यहां तक कि अगर आप ऑनलाइन भुगतान करते तो भी आपके खाते से पैसे तुरंत कट जाते।
क्रेडिट कार्ड की मदद से अपना सिबिल स्कोर कर सकते हैं बेहतर
क्रेडिट कार्ड से किया गया ट्रांजैक्शन एक तरह से कर्ज होता है और अगर आप इसके बिल का भुगतान समय-समय पर करते रहते हैं तो इससे आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर होता है। क्रेडिट स्कोर अच्छा होने पर आपको लोन लेने में परेशानी नहीं होती है। क्रेडिट स्कोर बनाने के लिए क्रेडिट कार्ड सस्ता और सुविधाजनक तरीका है। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड धारकों को इमरजेंसी जरूरत पड़ने पर प्री-अप्रूव्ड लोन भी आपको आसानी से मिल सकता है।
रिवार्ड प्वाइंट्स और डिस्काउंट से मिलता है फायदा
क्रेडिट कार्ड पर आपको कई सारे रिवार्ड प्वाइंट्स और डिस्काउंट भी मिलते हैं। कई बैंक्स अपने क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक और गिफ्ट कार्ड्स का भी बेनिफिट्स देते हैं। आप कम दाम में क्रेडिट कार्ड की मदद से शॉपिंग से लेकर मूवी टिकट तक बुक कर सकते हैं। इसके अलावा कई बैंकों के क्रेडिट कार्ड से फ्यूल पेमेंट करने पर फ्यूल सरचार्ज नहीं देना पड़ता है।
Buy now pay later की भी कई क्रेडिट कार्ड पर मिलती है सुविधा
ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स अमेजन-फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स वेबसाइट भी कई सेल में क्रेडिट कार्ड पर ऑफर आते हैं। वहीं कई बार Buy Now Pay Later की सुविधा दी जाती है, ताकि अधिक से अधिक लोग सामान खरीदें। इसकी मदद से लोग आसानी से शॉपिंग कर सकते हैं और पैसे बाद में भी भर सकते हैं। लेकिन इसमें भी एक क्रेडिट लिमिट तय होती है, जिससे ज्यादा की शॉपिंग आप नहीं कर सकते हैं। अगर समय से भुगतान नहीं करते हैं तो दोनों में ही आपको पेनाल्टी चुकानी होती है।
अगर आप डेबिट कार्ड का यूज करके ही अपनी सारी पेमेंट करते हैं तो अब आपको क्रेडिट कार्ड का यूज कर सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग से कुछ न कुछ खरीदते रहते हैं तो इसमें आपको इस कार्ड से कई बेनिफिट्स भी मिलेंगे और रिवॉर्ड प्वाइंट के साथ कैशबैक भी मिल सकता है। इसमें आफको नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी मिल सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications