Steps to Block Credit Card or Debit Card: शॉपिंग से लेकर ऑनलाइन पेमेंट तक, कई तरह के लेनदेन के लिए क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल लोग करते हैं। अगर आपके पास भी क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड है तो आपको कुछ जरूरी चीजें जरूर पता होनी चाहिए। अगर आपका क्रेडिट कार्ड या फिर डेबिट कार्ड चोरी हो जाए या फिर खो जाए तो ऐसे में आप कार्ड को किस तरह से ब्लॉक करवा सकते हैं। आइए जानते हैं।

ऐसे ब्लॉक कराएं क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड
यदि किसी वजह से आपका क्रेडिट या डेबिट कार्ड खो जाता है, या फिर चोरी हो जाए तो आपको गंभीर नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। सबसे पहले आपको अपना क्रेडिट कार्ड खो जाने की स्थिति में, अपने क्रेडिट कार्ड देने वाली कंपनी को तुरंत सूचित करें। इसके बाद कंपनी खोए या चोरी हुए कार्ड को तुरंत ब्लॉक कर देगी, और कुछ समय के बाद कंपनी की ओर से आपके पते पर एक नया कार्ड जारी करके भेज दिया जाता है।
डेबिट कार्ड को इस तरह से भी कर सकते हैं ब्लॉक
डेबिट कार्ड को ऑनलाइन ब्लॉक भी किया जा सकता है। इसके लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नेट बैंकिंग सेक्शन में लॉग इन करें। बैंक नेट बैंकिंग पोर्टल पर लॉग इन करने के बाद, कार्डधारक "ATM Card Block" के ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर आप अपने एटीएम कार को ब्लॉक कर सकते हैं।
मोबाइल बैंकिंग ऐप के माध्यम से हॉटलिस्ट करें। अधिकांश बैंकों के पास मोबाइल बैंकिंग ऐप होते हैं, जो ग्राहक को अपने एटीएम कार्ड को ब्लॉक करने में भी मदद करते हैं। ऐसे में प्रत्येक कार्डधारक को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके पास मोबाइल बैंकिंग ऐप इंस्टॉल है।
डेबिट कार्ड को ब्लॉक करने के लिए आप बैंक के आधिकारिक नंबर पर कॉल करके इसे हॉटलिस्ट करा सकते हैं। इस प्रॉसेस के लिए आपके पास संबंधित बैंक का हेल्प लाइन नंबर होना आवश्यक है।
इसके अलावा डेबिट कार्ड को ब्लॉक करना बहुत आसान है, लेकिन इसको फिर से एक्टिव करने के लिए आपको थोड़ा समय लग सकता है। डेबिट कार्ड मिल जाने पर इसे अनब्लॉक करने के लिए आप संबंधित ब्रान्च में एक अप्लिकेशन दे सकते हैं, वहीं इसके न मिलने पर बैंक डेबिट कार्ड को फिर से जारी कर सकती है।
इस बात का भी रखें ध्यान
कार्ड चोरी होते ही आपको अपने बैंक में इसके बारे में पूरी जानकारी देनी चाहिए। भले ही आप कार्ड ब्लॉक करवा चुके हों, लेकिन बैंक को अलग से इस बारे में जानकारी दें और अगर आपके खाते से कोई अनधिकृत लेन देन होता है, ताकि आपका कोई नुकसान न हो और बैंक आपकी मदद करे।
इसके अलावा कार्ड चोरी हो जाने पर या आपके साथ फ्रॉड हो जाए तो ऐसे में आपको हमेशा ही अपने बाकी नेट बैंकिंग और एटीएम कार्ड के पासवर्ड बदल लेना चाहिए। ऐसा करना सुरक्षा के लिहाज से सही माना जात है।
बैंक को क्रेडिट या डेबिट कार्ड की चोरी के बारे में सूचित करने के बाद आपको नया डेबिट-क्रेडिट कार्ड जारी करवा लेना चाहिए। इससे होगा ये कि आपके कोई काम नहीं अटकेंगे।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications