Larsen & Toubro Buyback 2023: देश की शानदार कंपनियों में से एक लार्सन एंड टुब्रो ने बायबैक की घोषणा की थी। अब यह बॉयबैक शुरू होने जा रहा है। 18 सितंबर 2023 से कंपनी का बायबैक शुरू होगा, और निवेशकों को तगड़ी कमाई का मौका मिलेगा।
लार्सन एंड टुब्रो ने पहले अपने बॉयबैक के लिए 3000 रुपये का रेट तय किया था। लेकिन इसके बाद कंपनी के शेयर में भारी तेजी आ गई। ऐसे में अब कंपनी ने अपने बायबैक का रेट बढ़ाकर 3,200 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

लार्सन एंड टुब्रो के शेयर का रेट आज 2915 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रहा है। इस प्रकार से निवेशकों को आज के रेट के हिसाब से प्रति शेयर करीब 300 रुपये की कमाई का मौका है।
लार्सन एंड टुब्रो ने इस बॉयबैक में शामिल होने के लिए 12 सितंबर 2023 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया था। यानी जिनके डीमैट में 12 सितंबर कंपनी के शेयर होंगे वह इस बॉयबैक से कमाई कर सकेंगे। कंपनी इस बायबैक पर 10,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
जब से लार्सन एंड टुब्रो ने बायबैक की घोषणा की है, इसके शेयर में भारी तेजी आ रही है। पिछले एक हफ्ते में शेयर 2.52 फीसदी महंगा हो चुका है। वहीं 1 माह में लार्सन एंड टुब्रो का शेयर करीब 9.71 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। इसके अलावा लार्सन एंड टुब्रो ने 3 माह में करीब 23.91 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जहां तक एक साल के रिटर्न की बात है तो यह 49.35 प्रतिशत का है। इसके अलावा लार्सन एंड टुब्रो का शेयर 3 साल में करीब 223.48 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
जानिए लार्सन ने बॉयबैक आफर का पूरा डिटेल
- बायबैक रिकॉर्ड तिथि: 12 सितंबर 2023
- बायबैक शुरू होने की तिथि: 18 सितंबर 2023
- बायबैक मूल्य: 3200 रुपये प्रति इक्विटी शेयर
- बायबैक ऑफर साइज: 10,000 करोड़ रुपये
- बायबैक को मंजूरी: 25 जुलाई 2023
- बायबैक की घोषणा की तिथि: 25 जुलाई 2023
- बायबैक ऑफर का आकार: 2.22%
- बायबैक शेयरों की संख्या: 3,12,50,000
- बायबैक का तरीका: निविदा के माध्यम से
- लार्सन शेयर की फेसवैल्यू: 2 रुपये
यह भी पढ़ें: Suzlon: आज मिले अच्छे संकेत, जानिए कितनी और होगी कमाई
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications