Suzlon shares saved from heavy fall today: कई दिनों के बाद आज सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने अच्छे संकेत दिए हैं। इस शेयर में लगातार भारी गिरावट चल रही थी। लेकिन आज सुजलॉन एजर्नी का शेयर भारी गिरावट से बच गया।
आज सुजलॉन एनर्जी का शेयर बाजार बंद होने के पहले तक भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। लेकिन अचानक करीब भारी खरीदारी शुरू हो गई। इसके चलते जो शेयर 3 बजे तक 5 फीसदी के लोअर सर्किट पर करोबार कर रहा था, उसमें तेजी आ गई। हालांकि सुजलॉन एनर्जी का शेयर आज 65 पैसे की गिरावट के साथ बंद हुआ है, लेकिन जिस तरीके से भारी खरीदारी आई है, उसे जानकार अच्छा मान रहे हैं।

आज सुजलॉन एनर्जी के शेयर में 236,321,372 शेयरों का कारोबार हुआ है। वहीं अगर बीते एक माह का औसत शेयरों का कारोबार देखा जाए तो यह करीब 19 करोड़ शेयरों का रोज है। ऐसे में आज 23 करोड़ शेयरों से ज्यादा का कारोबार काफी अच्छा माना जा रहा है।
वहीं जहां तक सुजलॉन एनर्जी के शेयर के रिटर्न की बात है तो एक हफ्ते में यह रिटर्न करीब 6.93 फीसदी निगेटिव रहा है। हालांकि एक माह के दौरान शेयर ने करीब 9.65 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं तीन माह के दौरान सुजलॉन एनर्जी के शेयर का रिटर्न करीब 46.69 फीसदी रहा है।
जहां तक एक साल के रिटर्न की बात है तो सुजलॉन एनर्जी का शेयर पैसा डबल कर चुका है। बीते एक साल के दौरान रिटर्न 108.96 फीसदी का रहा है। इसके अलावा अगर 3 साल का रिटर्न देखा जाए तो यह करीब 571.21 फीसदी का रहा है।
जहां तक सुजलॉन एनर्जी के शेयर के प्राइस टारगेट की बात है तो 2 ब्रोकरेज हाऊस ने तो इनको 30 रुपये के ऊपर का बताया है। यह ब्रोकरेज है हाउस जेएम फाइनेंशियल और प्रभुदास लीलाधर।
अगर रिन्यूएबल एनर्जी की बात करें तो यह काफी अच्छा सेक्टर है। इस सेक्टर में सुजलॉन एनर्जी एक मजबूत खिलाड़ी है। ऐसे में जानकार इस शेयर पर नजर रखने की सलाह देते रहते हैं। जहां तक लम्बे समय के सुजलॉन एनर्जी के प्राइस टारगेट की बात है तो यह काफी बताए जा रहे हैं।
नोट: शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है। ऐसे में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
