Can Yes Bank become like Suzlon Share: पिछले काफी समय से सुजलॉन एनर्जी का शेयर शानदार रिटर्न दे रहा है। लेकिन अब लोगों को लग रहा है कि सुजलॉन एनर्जी का शेयर का काफी ऊपर चला गया है। इसलिए नया निवेश करने से डर रहे हैं। लेकिन यही निवेशक चालते हैं कि उनको ऐसा दूसरा शेयर मिले, जिसमें निवेश कर वह सुजलॉन एनर्जी का शेयर जैसा ही रिटर्न पा सकें। ऐसे में सवाल है कि क्या सुजलॉन एनर्जी का शेयर जैसा रिटर्न यस बैंक का शेयर दे सकता है।
हालांकि दोनों अलग अलग सेक्टर की कंपनियां हैं। एक जहां पॉवर सेक्टर की कंपनी है, दूसरी बैंकिंग सेक्टर की कंपनी है। लेकिन दोनों शेयरों में एक समानता है कि दोनों काफी समय से दिक्कत में रही कंपनियां हैं और दोनों का रेट कम है। आइये पहले यह जानते हैं कि दोनों शेयर की आज स्थिति क्या है।

पहले जानिए सुजलॉन एनर्जी का शेयर का हाल। यह काफी पुरानी कंपनी है। एक समय में यह शेयर 1500 रुपये के आसपास तक चला गया था। लेकिन फिर यह कंपनी कर्ज में डूबती चली गई। और सुजलॉन एनर्जी का शेयर का शेयर 3 रुपये तक चला गया था। वहीं कुछ महीनों में ही यह शेयर 40 रुपये के स्तर पर तक आ गया है।
सुजलॉन एनर्जी का शेयर का शेयर एक साल के दौरान काफी ऊपर गया है। बीते एक साल के दौरान सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने जहां न्यूनतम का स्तर 6.95 रुपये का रहा है। वहीं उच्चतम का स्तर 44.00 रुपये का रहा है।
सुजलॉन एनर्जी का शेयर के शेयर का रिटर्न
- सुजलॉन एनर्जी का शेयर 1 हफ्ते में करीब 1.28 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
- सुजलॉन एनर्जी का शेयर 1 माह में करीब 15.18 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
- सुजलॉन एनर्जी का शेयर 3 माह में करीब 67.16 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
- सुजलॉन एनर्जी का शेयर 1 जनवरी 2023 से लेकर आज तक 272.17 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
- सुजलॉन एनर्जी का शेयर 1 साल में करीब 294.50 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
- सुजलॉन एनर्जी का शेयर 3 साल में करीब 1,027.14 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
यह भी पढ़ें: Suzlon Share की Power index में एंट्री, जानिए कौन बाहर हुआ
आइये अब जानते हैं कि यस बैंक कैसा शेयर है। यस बैंक का शेयर एक समय शेयर बाजार का सबसे पसंदीदा शेयर था। लेकिन बाद में यस बैंक में बड़ा घोटाला सामने आया। इसके बाद इस बैंक को बंद होने की नौबत आ गई थी। लेकिन रिजर्व बैंक के प्रयासों से यह बैंक फिर से चल पड़ा है।
पिछले कुछ तिमाही से यस बैंक दोबारा प्रॉफिट दर्ज होने लगा हो। बैंक का एनपीए भी अब लगभग नियंत्रत में आ गया है। इसके बाद अब लोगों को लगने लगा है कि यह बैंक अब अच्छा हो गया है, और तेजी से ऊपर जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं है। इस बैंक का इक्विटी बैस काफी बड़ा है, और एसबीआई सहित कई बैंक इसमें बड़े निवेशक हैं।
ऐसे में जानकारों का यह मानना है कि यस बैंक अभी कई साल तक अपनी दिक्कतों से जूझता रहेगा। लेकिन सब का मानना है कि अगर यस बैंक ऐसे ही अच्छे परिणाम देता रहा और तेजी से आगे बढ़ता रहा, तो इसमें जान आ सकती है।
यस बैंक का शेयर आज करीब 20 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। बीते एक साल के दौरान यस बैंक के शेयर का रेट काफी तेजी से ऊपर और नीचे गया है। यस बैंक का शेयर बीते एक साल के दौरान न्यूनतम का स्तर 14.40 रुपये का रहा है। वहीं उच्चतम का स्तर 24.75 रुपये का रहा है।
जानिए यस बैंक का रिटर्न
पिछले कुछ साल का अगर रिटर्न देखा जाए तो यह अच्छा नहीं रहा है। आइये जानते हैं कि एक हफ्ते से लेकर 3 साल के दौरान यस बैंक के शेयर का रिटर्न क्या रहा है।
- यस बैंक ने 1 हफ्ते के दौरान 1.52 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है।
- यस बैंक ने 1 माह के दौरान 18.24 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- यस बैंक ने 3 माह के दौरान 7.16 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- यस बैंक ने 1 जनवरी 2023 से लेकर अभी तक 5.58 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है।
- यस बैंक ने 1 साल के दौरान 11.46 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- यस बैंक ने 3 साल के दौरान 27.04 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
नोट: यहां पर शेयरों के बारे में आंकड़े बताए जा रहे हैं। यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications